{"_id":"60ecb1c28ebc3ebc7846ebce","slug":"pm-modi-says-after-production-in-the-agricultural-sector-now-there-is-a-need-for-revolution-and-value-addition-after-harvesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले: कृषि क्षेत्र में उत्पादन के बाद अब कटाई के बाद क्रांति और मूल्य वर्धन की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी बोले: कृषि क्षेत्र में उत्पादन के बाद अब कटाई के बाद क्रांति और मूल्य वर्धन की जरूरत
Tue, 13 Jul 2021 02:48 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:48 AM IST
सार
- राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा, हम इसे हासिल करने के लिए अपनी गति और पैमाने को तेज करने के अथक प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
कृषि
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा, उत्पादन में वृद्धि देख रहे कृषि क्षेत्र में कटाई के बाद क्रांति की जरूरत है। कोरोना महामारी की चुनौतियों के बीच हमारे अन्नदाताओं ने कड़ी मेहनत कर रिकॉर्ड उत्पादन किया है। अब तक के सर्वाधिक उत्पादन के बाद अब कटाई के बाद क्रांति और मूल्य वर्धन की जरूरत है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा, हम इसे हासिल करने के लिए अपनी गति और पैमाने को तेज करने के अथक प्रयास कर रहे हैं। सिंचाई से लेकर बुवाई, कटाई और कमाई तक का पूरा समाधान प्राप्त करने के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया है। मोदी ने कहा, सरकार युवाओं व कृषि क्षेत्र के स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने पर ध्यान दे रही है। मोदी ने कहा, आत्मनिर्भर भारत के लिए एक आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था बहुत जरूरी है और सरकार ने बीते सात वर्षों में इसके लिए ठोस कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और उनके जीवन का स्तर बेहतर बनाने के लिए पिछले साल तीन नए कृषि कानूनों को मंजूरी दी है लेकिन किसानों के आंदोलन के कारण इसे लागू करने को फिलहाल टाल दिया गया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में अगले आदेश तक इन कानूनों को लागू करने पर रोक लगा दी है।