{"_id":"574dd0aa4f1c1b7d2810a3ca","slug":"pm-modi-sanction-doctor-retirement-age-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 की उम्र में रिटायर होंगे डॉक्टर, प्रस्ताव को प्रधानमंत्री ने दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
65 की उम्र में रिटायर होंगे डॉक्टर, प्रस्ताव को प्रधानमंत्री ने दी मंजूरी
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 65 वर्ष करने के प्रस्ताव को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मंजूरी मिल गई है। इस फैसले को 31 मई-2016 से लागू करने का निर्णय लिया गया है। एनडीए सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर सहारनपुर में आयोजित एक रैली में प्रधानमंत्री ने इसकी घोषणा की थी। इस फैसले से 4000 डॉक्टरों को फायदा होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि इस फैसले से सरकारी अस्पतालों में अनुभवी डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार होगा। खास कर वैसे इलाके के लोगों को ज्यादा लाभ मिलेगा जो पूरी तरह सरकारी चिकित्सा सेवा पर निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन