{"_id":"5ac489764f1c1bcf618b5597","slug":"pm-modi-said-we-are-walking-on-the-path-shown-by-dr-babasaheb-ambedkar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SC\/ST एक्ट पर बवाल के बीच पीएम ने किया विपक्ष पर हमला, शाह बोले- आरक्षण खत्म नहीं होने देगी बीजेपी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
SC/ST एक्ट पर बवाल के बीच पीएम ने किया विपक्ष पर हमला, शाह बोले- आरक्षण खत्म नहीं होने देगी बीजेपी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Apr 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों में बदलाव पर चुप्पी साधने के आरोपों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को भीमराव आंबेडकर के नाम पर राजनीति न करने की नसीहत दी है। बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में पीएम ने विपक्ष पर आंबेडकर के नाम का महज सियासी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि इस सरकार ने आंबेडकर का सम्मान बढ़ाने के लिए जितना काम किया है उतना किसी ने नहीं किया होगा। एक्ट के प्रावधानों में बदलाव पर बवाल के बीच पहली बार पीएम ने परोक्ष टिप्पणी की है।
पीएम ने कहा कि आंबेडकर को राजनीति में घसीटने के बदले उनके दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। पूर्व की यूपीए सरकार के दौरान संविधान निर्माता आंबेडकर के नाम पर सिर्फ राजनीति की गई। पीएम ने वाजपेयी सरकार के आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र की स्थापना की योजना को यूपीए सरकार द्वारा ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाया।
पीएम ने कहा कि इस मामले में यूपीए सरकार के कार्यकाल में कुछ नहीं हुआ। उन्होंने इस केंद्र के शिलान्यास के दौरान ही इसका चार साल में लोकार्पण की बात कही थी। अब आंबेडकर के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली में उनके जन्म स्थान 26, अलीपुर रोड को राष्ट्र को समर्पित कर दिया जाएगा। पीएम ने कहा कि आंबेडकर महान हस्ती थे। हम बंधुता के महात्म्य को छोड़ कर आगे नहीं बढ़ सकते।
विज्ञापन
हम लोग आंबेडकर के नाम पर राजनीति करने के बदले आखिरी छोर पर बैठे लोगों के लिए जीने मरने वाले लोग हैं क्योंकि महात्मा गांधी ने हमें यही रास्ता दिखाया है। सरकार आंबेडकर-महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलने के साथ ही उनके सपनों का भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है। गौरतलब है कि एक्ट में बदलाव के खिलाफ हुए आंदोलन में 12 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। खासतौर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर चुप्पी के लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा था।

आरक्षण खत्म नहीं करेंगे और न किसी को ऐसा करने देंगे: शाह
अमित शाह (फाइल फोटो)
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि केंद्र सरकार अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण की नीति को न तो खत्म करेगी और न ही किसी को ऐसा करने देगी। वे बुधवार को यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बीआर आंबेडकर द्वारा संविधान में शामिल की गई आरक्षण नीति को बदलने की किसी में हिम्मत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद हुई हिंसा में लगभग एक दर्जन लोगों की मौत के लिए कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी पार्टियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया था कि केंद्र इस मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी, तो बंद का आह्वान करने की जरूरत ही क्या थी।
शाह ने आरोप लगाया कि मीडिया और सोशल मीडिया में दुष्प्रचार अभियान चलाया जा रहा है कि भाजपा आरक्षण की सुविधा खत्म कर देगी, लेकिन वे इस सभा में मौजूद भारी जनसमूह के सामने यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि भाजपा कभी आरक्षण को खत्म नहीं करेगी और न किसी को ऐसा करने देगी। हमें संविधान में पूरा भरोसा है।