फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said over Budget Session this session, we lay a strong foundation for this decade

बजट सत्र: पीएम मोदी बोले- यह दशक का पहला सत्र, देश को मजबूत नींव की जरूरत

Fri, 31 Jan 2020 10:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 31 Jan 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
PM Modi said over Budget Session this session, we lay a strong foundation for this decade
PM Modi - फोटो : ANI

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दलितों, महिलाओं और उत्पीड़न का सामना कर रहे लोगों को सशक्त बनाना हमारी सरकार की पहचान रही है और हम इस प्रयास को जारी रखना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बजट सत्र से पहले संसद परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस सत्र में हम इस दशक की मजबूत नींव रखें। यह सत्र मुख्य रूप से आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होगा। मैं चाहता हूं कि दोनों सदनों में इन मुद्दों पर अच्छी बहस हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे कार्यकाल और इस दशक का यह प्रथम बजट सत्र है। हम सबका प्रयास रहना चाहिए कि इस सत्र में इस दशक के उज्जवल भविष्य के लिए मजबूत नींव डालने वाला सत्र बना रहे। पीएम ने कहा कि आज राष्ट्रपति जी का अभिभाषण होगा और कल बजट पेश किया जाएगा। वैश्विक आर्थिक स्थितियों के संदर्भ में भारत किस प्रकार से फायदा उठा सकता है। अपनी आर्थिक गतिविधि को मजबूत बनाते हुए वैश्विक परिवेश का अधिकतम लाभ भारत को मिले।

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि हमारी सरकार की पहचान, दलित, पीड़ित, शोषित, महिलाओं को सशक्त करने की रही है। इस दशक में भी हमारा उसी दिशा में बल रहेगा। पीएम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि दोनों सदनों में आर्थिक विषय पर, सशक्तीकरण पर जोर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed