फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said on Farm Laws Repealed : Committee will be formed to take decisions in agriculture sector, also put forward list of Works done For farmers

पीएम मोदी बोले : कृषि क्षेत्र के फैसले लेने के लिए बनाएंगे कमेटी, किसान हित में किए कामों की फेहरिश्त भी सामने रखी

Sat, 20 Nov 2021 05:58 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 20 Nov 2021 05:58 AM IST
सार

देश के छोटे किसानों की चुनौतियों को दूर करने के लिए सरकार ने बीज, बीमा, बाजार और बचत, इन सभी पर चौतरफा काम किया है। सरकार ने अच्छी गुणवत्ता के बीज के साथ ही किसानों को नीम कोटेड यूरिया, सॉयल हेल्थ कार्ड, माइक्रो इरिगेशन जैसी सुविधाओं से भी जोड़ा है। 

विज्ञापन
PM Modi said on Farm Laws Repealed : Committee will be formed to take decisions in agriculture sector, also put forward list of Works done For farmers
पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों की वापसी के फैसले के साथ ही शुक्रवार को किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और कृषि अर्थशास्त्रियों को शामिल कर एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो देश की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर फैसले लेगी।

विज्ञापन


ये कमेटी जीरो बजट खेती यानी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, फसल पैटर्न में वैज्ञानिक तरीके से बदलाव लाने, एमएसपी को और प्रभावी तथा पारदर्शी बनाने जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी। प्रधानमंत्री ने देव-दीपावली और गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की देश वासियों को बधाई देते हुए किसानों के लिए किए सरकार के कामों की फेहरिश्त देश के सामने रखी। देश के किसानों में 80 प्रतिशत हिस्सा छोटे किसानों का होने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इन किसानों की संख्या 10 करोड़ से भी अधिक है और इनके पास दो हेक्टेयर से भी कम जमीन है। इसी के सहारे वो अपने परिवार का पालन करते हैं।
विज्ञापन


देश के छोटे किसानों की चुनौतियों को दूर करने के लिए सरकार ने बीज, बीमा, बाजार और बचत, इन सभी पर चौतरफा काम किया है। सरकार ने अच्छी गुणवत्ता के बीज के साथ ही किसानों को नीम कोटेड यूरिया, सॉयल हेल्थ कार्ड, माइक्रो इरिगेशन जैसी सुविधाओं से भी जोड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से अधिक मेहनत से काम करूंगा
प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी सरकार किसानों के हित में काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह की भावना में अपनी बात समाप्त की, ‘देह सिवा बरु मोहि इहै, सुभ करमन ते कबहूं न टरों।’ अंत में मोदी ने देशवासियों से वादा किया कि वो देश के सपने साकार करने के लिए पहले से भी अधिक मेहनत से काम करते रहेंगे।


फसल ऋण को दोगुना किया
पीएम ने कहा, हमारी सरकार ने फसल ऋण दोगुना कर दिया, जो इस वर्ष 16 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा। पशुपालकों और मछली पालन से जुड़े किसानों को भी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलना शुरू हो गया है। फसल बीमा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बीते चार साल में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा किसानों को मिला है। किसानों को उपज के बदले बेहतर मूल्य मिले इसके लिए एमएसपी बढ़ाई गई और रिकॉर्ड सरकारी खरीद केंद्र भी बनवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed