{"_id":"58344a844f1c1b462413b123","slug":"pm-modi-said-kedarnath-sahni-was-a-simple-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेधन की लड़ाई में मानसिकता बदलने की जरूरत : पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कालेधन की लड़ाई में मानसिकता बदलने की जरूरत : पीएम मोदी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Nov 2016 04:02 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटोः नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
नोटबंदी पर सड़क से लेकर संसद तक मचे सियासी संग्राम के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को कड़ा संदेश दिया है। उपचुनाव के परिणामों को नोटबंदी पर जनादेश करार देते हुए मोदी ने भाजपा को समर्थन प्रदान करने के लिए लोगों का धन्यवाद जताया है।
विज्ञापन
नोटबंदी पर सवाल उठाने वालों पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि कुछ लोग तो अब कालेधन के पक्ष में खुलेआम सामने उतर गए हैं। मंगलवार शाम को भाजपा नेता केदारनाथ साहनी की याद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। नोटबंदी के कदम पर किसी तरह का समझौता नहीं करने का संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि बुराइयों का झंडा लेकर चलने वालों को रोकना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के लिए जीने-मरने वालों का जीवन बेदाग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार जीवन का हिस्सा बनने लगा है। समाज के हिस्से के रूप में हम भ्रष्टाचार और कालेधन को क्यों बर्दाश्त करें। मूल्यों का पतन किसी देश के लिए सबसे बड़ा संकट है। पीढ़ियां उन्हें माफ नहीं करतीं, जो मूल्यों का पतन होते देखते रहते हैं।
विज्ञापन
विपक्ष को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि दल से बड़ा देश है, इसलिए लोगों का भला करने की सोच होनी चाहिए। सार्वजनिक क्षेत्र में मूल्यों का ह्रास भविष्य का संकट है। नोटबंदी का कदम देश के बेहतर भविष्य के लिए है। इससे पहले पीएम ने ट्वीट के जरिये उपचुनाव की जीत को नोटबंदी पर जनमत संग्रह करार दिया और भाजपा में विश्वास के लिए जनता का आभार व्यक्त किया।