फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Said In Karnataka, Health insurance up to five lakh rupees to poor families in Budget

कर्नाटक: PM मोदी ने पूछा- जिन्होंने 50 साल तक काम नहीं किया उनपर भरोसा करोगे?

Mon, 19 Feb 2018 07:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Updated Mon, 19 Feb 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Said In Karnataka, Health insurance up to five lakh rupees to poor families in Budget

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में एकबार फिर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मैसूर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 'अब कर्नाटक में जो सरकार चल रही है अब वो जितने दिन ज्यादा चलेगी, उतने दिन कर्नाटक की बर्बादी करती जाएगी। जिन्होंने 50 साल तक काम नहीं किया उनको आज उस काम का वादा करना उनको शोभा देता है क्या? क्या आप ऐसे लोगों पर भरोसा करेंगे?' 

विज्ञापन



पीएम ने कहा 'कर्नाटक के लोगों के लिए आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अगर हम गरीबों की जरूरतों को पूरा करना चाहते हैं तो हमें रेलवे नेटवर्क को मजबूत करना होगा। जिसपर हम पिछले चार सालों से काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नोदी ने आगे कहा 'मैसूर से राजस्थान के उदयपुर तक चलने वाली 'पैलेस क्वीन हमसफर एक्सप्रेस' ट्रेन से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने दावा किया कि '6400 करोड़ रुपए की राशि के साथ जल्द ही बेंगलुरू-मैसुर नेशनल हाईवे को और चौड़ा किया जाएगा। यही नहीं मैसूर के लिए विश्व स्तरीय सैटेलाइट स्टेशन बनाया जाएगा जिसपर 800 करोड़ा खर्च किए जाएंगे।'

बता दें कि इससे पहले पीएम श्रवणबेलगोला में बाहुबली महामस्तकाभिषेक महोत्सव में भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक हॉस्पिटल का भी उद्घाटन किया था। पीएम मोदी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस महोत्सव में शामिल होने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि भारत की संत परंपरा ने शिक्षा, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के लिए काफी काम किया है। पीएम मोदी ने कहा कि बजट में 'आयुष्मान भारत योजना' के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया है। इसकी प्रेरणा उन्हें सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामय: की अवधारणा से मिली।


पीएम हेलीकॉप्टर से मैसूर से करीब 85 किमी उत्तर में स्थित जैन देवता गोमतेश्वर के अभिषेक समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्ल्ड कांग्रेस को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इसके जरिये आईटी क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और दुनिया भारत की तरफ आकर्षित होगी। पीएम ने टेक्नालॉजी को देश के लिए महत्वपूर्ण बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed