फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Said, All the religions of the world have flourished in India

जॉर्डन नरेश बोले- मुस्लिम या किसी धर्म के खिलाफ नहीं हमारी मुहिम, आतंकवाद से है लड़ाई

Thu, 01 Mar 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Mar 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Said, All the religions of the world have flourished in India
Jordan king abdullah

दिल्ली के विज्ञान भवन में इस्लामिक हेरिटेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जॉर्डन नरेश की मौजूदगी गर्व का विषय है और उनकी पहल सराहनीय है। पीएम मोदी ने कहा दिल्ली सूफियाना कलामों की सरजमीं है। दुनिया के सभी धर्म भारत में पले-बढ़े हैं। भारत ने दुनिया को अमन की राह दिखाई है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली मान्यताओं के मुताबिक इंद्रप्रस्थ है। उन्होंने कहा कि हमारी विविधताओं पर हमें गर्व है। हम हिंसा और आतंकवाद से मुकाबला करने में सक्षम हैं। पीएम ने कहा कि केवल मजहबों के पैगाम से ही आतंकवाद पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन


पीएम ने यह भी कहा कि भारत में सभी को एक साथ लेकर चलने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि आज भारत के मुसलमान के एक हाथ में कुरान है और दूसरे हाथ में कंप्यूटर है। देश की खुशहाली से ही सभी की खुशहाली जुड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद पर भी पीएम ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ मुहिम किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। मजहब का मर्म अमानवीय नहीं हो सकता। इस मौके पर जॉर्डन नरेश ने कहा कि पूरी दुनिया एक परिवार है। दया और सहिष्णुता ही हमारे मूल्य हैं। 


उन्होंने कहा कि विश्वभर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई मुस्लिम या किसी भी धर्म को टारगेट नहीं करती है। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने दया और मानवता पर ही जोर दिया है, इसी पर मैं विश्वास करता हूं और यही अपने बच्चों को भी सिखाता हूं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed