फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said After 500 years Ram Lalla for first time will celebrate Diwali at his Ayodhya temple

PM Modi: '500 साल बाद रामलला पहली बार अपने अयोध्या मंदिर में मनाएंगे दिवाली', पीएम मोदी

Tue, 29 Oct 2024 01:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 29 Oct 2024 01:15 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को धनतेरस की बधाई भी दी। साथ ही कहा कि महज दो दिन बाद हम दिवाली मनाएंगे। इस साल की दिवाली खास है।

विज्ञापन
PM Modi said After 500 years Ram Lalla for first time will celebrate Diwali at his Ayodhya temple
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/भाजपा

विस्तार

देशभर में दिवाली के त्योहार को लेकर उत्साह भरा माहौल है। इस बार, अयोध्या 28 लाख दीपों से जगमग होगा, जिसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इस बीच एक कार्यक्रम में मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार दिवाली बहुत खास होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि 500 साल के लंबे इंतजार के बाद प्रभु रामलला के भव्य अयोध्या मंदिर में विराजमान होने के बाद यह पहली दिवाली है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने धनतेरस की दी बधाई 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को धनतेरस की बधाई भी दी। कहा, 'मैं सभी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। महज दो दिन बाद हम दिवाली मनाएंगे। इस साल की दिवाली बहुत खास है। बहुत विशेष है। आप सोच रहे होंगे इस साल ऐसा क्या हो गया। मैं बता दूं कि 500 साल बाद भगवान राम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं और उनके विराजमान के बाद भव्य मंदिर में उनके साथ मनाई जाने वाली पहली दिवाली होगी। हम सभी इस तरह की विशेष और भव्य दिवाली के गवाह बनने के लिए बहुत भाग्यशाली हैं।'
विज्ञापन


'51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे'
इसके अलावा, उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले के तहत नवनियुक्त 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। साथ ही नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, 'इस उत्सव के माहौल में आज इस शुभ दिन पर रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। मैं आप सबको ह्रदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। भारत सरकार में देश के लाखों युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी देने का सिलसिला जारी है। यहां तक कि भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा सरकार की तारीफ की
प्रधानमंत्री ने हरियाणा सरकार में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, 'हरियाणा में हमारी सरकार की विशेष पहचान है। वहां की सरकार नौकरियां मुहैया कराती है, लेकिन वह बिना किसी खर्च और बिना पर्ची के ऐसा करती है। मैं आज उन युवाओं को विशेष रूप से बधाई देता हूं जिन्हें हरियाणा सरकार में नियुक्ति पत्र मिले हैं। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में नवगठित सरकार ने लगभग 26,000 युवाओं को रोजगार के अवसर देके एक अच्छी पहल की है।'

खादी वस्त्रों पर कही ये बात
उन्होंने आगे खादी वस्त्रों का जिक्र करते हुए कहा, 'यूपीए सरकार की तुलना में खादी की बिक्री में 400 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो एक प्रभावशाली उपलब्धि है. यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि खादी उद्योग बढ़ रहा है, जिससे कारीगरों, बुनकरों और व्यापारियों को समान रूप से लाभ हो रहा है। यह बढ़ोतरी न केवल खादी उद्योग के लिए बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के लिए भी फायदेमंद है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है।


'पिछले एक दशक में 10 करोड़ महिलाएं SHGs से जुड़ीं'
नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि हमारी लखपति दीदी योजना ने ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और स्व-रोजगार के नए साधन दिए हैं। पिछले एक दशक में 10 करोड़ महिलाएं SHGs से जुड़ी हैं। मतलब 10 करोड़ महिलाएं स्व-रोजगार के कारण कमाने लगी हैं और सरकार ने इन्हें पूरी तरह सपोर्ट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed