फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's Video Message Sparks Surge, Instagram Gains One Million Followers Overnight

Pm Modi: प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो संदेश का कमाल, इंस्टाग्राम पर रातोंरात जुड़े एक मिलियन फॉलोअर्स

Fri, 24 Jul 2026 09:47 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 24 Jul 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
PM Modi's Video Message Sparks Surge, Instagram Gains One Million Followers Overnight
पीएम मोदी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पर जलवा लगातार बरकरार है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार रात अपने एक वीडियो संदेश के बाद इंस्टाग्राम पर रातोंरात लगभग 1 मिलियन (दस लाख) फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं। इससे यह पता चलता है कि सोशल मीडिया यूजर्स के बीच उनका क्रेज लगातार बना हुआ है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया की दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए उनके नए वीडियो को देश और दुनियाभर से जबरदस्त समर्थन और प्रतिक्रिया मिली है। वीडिया वायरल होते ही केवल 24 घंटे में ही पीएम मोदी के इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब 10 लाख नए फॉलोअर्स जुड़ गए। रिसर्च एवं आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र राजनेता हैं।
विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को संबोधित किया था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार कड़ी कार्रवाई करने के पक्ष में है। उन्होंने इससे जुड़े एक मसौदे के शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में पेश करने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि पेपर लीक मामूली विषय नहीं है। यह लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है, इसलिए पेपर लीक की घटना से निपटने को लेकर अब तक पिछले ढाई महीने में अनेक कदम उठाए गए। गुनाहगारों को पकड़ा गया है, वे जेल में हैं। हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो।


उन्होंने आगे कहा कि तत्काल परीक्षा लेना जरूरी था। सरकार ने पूरी शक्ति का प्रयोग करके कम से कम समय में 22 लाख छात्रों की परीक्षा का प्रबंध किया। 5 से 6 दिन पहले, 19 को नतीजे भी आ गए। देश भर में पास हुए छात्रों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं। लेकिन हम संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं, इसलिए मैंने आज विभागों को निर्देश दिए थे। आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात अपने मसौदे दे दिए। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है, तब जल्द से जल्द इस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed