फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's speech at UNSC: JP Nadda said - this is the address of a real politician

संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी: जेपी नड्डा बोले- यह एक वास्तविक राजनेता का संबोधन 

Sat, 25 Sep 2021 10:15 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 25 Sep 2021 10:15 PM IST
सार

यूएनएससी में प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने हर मुद्दे पर बेबाकी के साथ भारत के दृष्टिकोण को रखा।  यह 130 करोड़ देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला था। 

विज्ञापन
PM Modi's speech at UNSC: JP Nadda said - this is the address of a real politician
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूएनएससी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व दूसरे नेताओं ने जमकर तारीफ की है। नड्डा ने पीएम मोदी के संबोधन को एक वास्तविक राजनेता का संबोधन करार दिया और कहा कि यह 130 करोड़ देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला और पूरी दुनिया में भारत की वैचारिक ध्वज पताका लहराने वाला था। 

विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना पीएम मोदी का एकमात्र लक्ष्य है। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद नड्डा ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर मुद्दे पर जिस बेबाकी के साथ भारत के दृष्टिकोण को रखा और वैश्विक मुद्दों पर दुनिया का ध्यान आकृष्ट कराया, उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि कोविड प्रबंधन और कोविडरोधी टीकाकरण से लेकर आतंकवाद और समुद्री सीमा तक के मुद्दों पर प्रधानमंत्री ने जिस तरह से वैश्विक समुदाय को एक साथ आने के लिए प्रेरित किया है, वह काबिलेतारीफ है। कोविड से जान गंवाने वाले दुनिया के सभी लोगों के परिजनों के लिए जिस तरह उन्होंने संवेदना प्रकट की, वह दिल को छू लेने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा कि आज यूएनजीए में पीएम नरेंद्र मोदी ने शानदार भाषण दिया। उनका भाषण भारत के 130 करोड़ लोगों की भावना को दर्शाता है। उन्होंने सफलतापूर्वक दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की आकांक्षाओं और एक समृद्ध भारत और एक सुरक्षित दुनिया के निर्माण के हमारे दृढ़ संकल्प पर प्रकाश डाला।


पार्टी प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से पिछले सात वर्षो में अमेरिका के साथ भारत के संबंध काफी मजबूत हुए हैं। मोदी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति से मिले हैं। पिछले सात साल में अमेरिका में चाहे जिस पार्टी की सरकार बनी हो लेकिन भारत-अमेरिका संबंध समान रूप से मजबूत रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed