फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi address after laying the foundation stone of Madhav Netralaya Premium Centre at Nagpur

PM Modi: 'आज हम देख रहे कि भारत कैसे गुलामी की मानसिकता को तोड़ कर आगे बढ़ रहा', नागपुर में बोले पीएम मोदी

Sun, 30 Mar 2025 01:09 PM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 30 Mar 2025 01:09 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुड़ी पड़वा के दिन नागपुर पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापकों डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और माधव सदाशिव गोलवलकर की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दीक्षाभूमि में डॉ. बीआर आंबेडकर को भी श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
PM Narendra Modi address after laying the foundation stone of Madhav Netralaya Premium Centre at Nagpur
PM Modi - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुड़ी पड़वा के दिन नागपुर पहुंचे। यहां उन्होंने रेशिमबाग स्थित आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक का दौरा किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मोदी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मोदी के इस दौरे को यादगार बनाने के लिए भाजपा ने 47 स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारी की थी। इस दौरान पीएम मोदी एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित भी किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब प्रयासों के दौरान मैं नहीं हम का ध्यान होता है, जब राष्ट्र प्रथम की भावना सर्वोपरि होती है, जब नीतियों में, निर्णयों में देश के लोगों का हित ही सबसे बड़ा होता है, तो सर्वत्र उसका प्रभाव भी नजर आता है। आज हम देख रहे हैं कि भारत कैसे गुलामी की मानसिकता को तोड़ कर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा शरीर परोपकार के लिए ही है, सेवा के लिए ही है और जब ये सेवा संस्कारों में आ जाती है तो सेवा ही साधना बन जाती है। यही साधना तो हरेक स्वयंसेवक की प्राणवायु होती है। ये सेवा संस्कार, ये साधना, ये प्राणवायु... पीढ़ी दर पीढ़ी हर स्वयंसेवक को तप-तपस्या के लिए प्रेरित कर रही है। ये सेवा साधना हर स्वयंसेवक को निरंतर गतिमान रखती है, ये कभी थकने और रुकने नहीं देती है। हम देव से देश और राम से राग के जीवन मंत्र लेकर चले हैं। अपना कर्तव्य निभाते चलते हैं। इसलिए बड़ा छोटा कैसा भी काम हो, कोई भी क्षेत्र हो... संघ के स्वयंसेवक नि:स्वार्थ भाव से काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के शताब्दी वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के संघ मुख्यालय के दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। सांविधानिक पद पर रहते हुए पीएम मोदी का संघ मुख्यालय में यह पहला दौरा है। इससे पहले महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी के नागपुर आगमन पर पूरे विदर्भ में उत्साह है। 47 स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारी की गई है।

पीएम मोदी डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर गए और आरएसएस के संस्थापकों डॉ. हेडगेवार और माधव सदाशिव गोलवलकर की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दीक्षाभूमि में डॉ. बीआर आंबेडकर को भी श्रद्धांजलि दी, जहां डॉ. आंबेडकर ने 1956 में अपने हजारों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपना लिया था।
 

माधव नेत्रालय के एक और केंद्र की नींव रखी
पीएम मोदी ने गुरु गोलवलकर की स्मृति में बने माधव नेत्रालय के प्रीमियम सेंटर की नींव रखी। वर्ष 2014 में स्थापित माधव नेत्रालय नागपुर में स्थित एक प्रमुख सुपर-स्पेशलिटी नेत्र चिकित्सा केंद्र है। इस परियोजना में 250 बिस्तरों वाला अस्पताल, 14 ओपीडी और 14 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर होंगे, जिसका उद्देश्य लोगों को सस्ती और विश्व स्तरीय नेत्र उपचार सेवाएं प्रदान करना है।
 

मोदी-भागवत  के बीच चर्चा पर टिकीं निगाहें
प्रधानमंत्री मोदी की संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात चर्चा में है। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने शनिवार को कहा था कि जब भी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और पीएम मोदी एक-दूसरे से मिलते हैं, तो वे आरएसएस के कार्यों को कैसे बेहतर बनाया जाए इस पर चर्चा करते हैं। दोनों देश के मुद्दों के बारे में बात करते हैं। ऐसे में भागवत और मोदी के बीच नागपुर में क्या चर्चा होगी, इस पर लोगों की निगाहें टिकीं हैं।

इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज: देंगे 33,700 करोड़ की सौगात, पावर प्रोजेक्ट सीपत-3 की रखेंगे आधारशिला

इसे भी पढ़ें- New India in Studio Ghibli: सरकार ने PM की घिबली स्टाइल तस्वीरें साझा कीं, कहा- वे मुख्य पात्र नहीं पूरी कहानी

बिलासपुर में पावर प्रोजेक्ट सीपत-3 की आज आधारशिला रखेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एनटीपीसी के 800 मेगावाट क्षमता वाले सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट सीपत-3 का शिलान्यास करेंगे। इसकी शुरुआत के बाद सीपत सुपर थर्मल पावर स्टेशन की कुल क्षमता बढ़कर 3,780 मेगावॉट हो जाएगी। इस परियोजना पर कुल 9,791 करोड़ की लागत आएगी।

इससे छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा राज्यों में बढ़ती विद्युत मांग को पूरा किया जा सकेगा। सीपत चरण-3 में इस्तेमाल होने वाले अत्याधुनिक अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी से ईंधन की दक्षता बढ़ेगी और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। एनटीपीसी ने कहा कि तकनीकी उत्थान के साथ-साथ एनटीपीसी सीपत-3 परियोजना में जन कल्याण, सतत विकास और पर्यावरण सुरक्षा पहलों का भी ध्यान रखा जाएगा। यह संयंत्र पर्यावरण संबंधी सभी मानदंडों का पालन करेगा।  

भाजपा और संघ एक हैं, दोनों में कोई मतभेद नहीं : शेषाद्रीचारी
स्वयंसेवक शेषाद्रीचारी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा एक ही हैं। दोनों में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग नहीं जानते कि संघ क्या है और भाजपा क्या है, वही लोग कहते हैं कि दोनों में मतभेद है और ये लोग अपने स्वार्थ के कारण ऐसा कहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा और संघ के बारे में बहुत सारी बातें करते हैं। संघ के विचारों को लेकर ही तो 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed