फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's flight will not go US through Afghanistan's air route

अमेरिका यात्रा: तालिबान के चलते अफगानिस्तान के ऊपर से नहीं गुजरा पीएम मोदी का विमान, पाकिस्तान के एयरस्पेस में भरी उड़ान

Wed, 22 Sep 2021 07:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Sep 2021 07:21 PM IST
सार

भारत सरकार ने पाकिस्तान से हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति मांगी थी। इस पर पाकिस्तान राजी हो गया है। इससे पहले एक बार वह इंकार भी कर चुका है। 

विज्ञापन
PM Modi's flight will not go US through Afghanistan's air route
पीएम मोदी अमेरिका के लिए हुए रवाना - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को चार दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर रवाना हो गए। लेकिन खास बात यह है कि उनके विमान ने अमेरिका के लिए अफगानिस्तान होते हुए सीधे हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं किया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होते हुए अमेरिका के लिए उड़ान भरी। इसके लिए पाकिस्तान सरकार की ओर से अनुमति दे दी गई। माना जा रहा है कि अफगानिस्तान में चल रहे संकट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके लिए भारत सरकार ने पाकिस्तान से हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति मांगी थी, जिस पर उसने हामी भर दी। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के साथ विशेष विमान में एनएसए अजित डोभाल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला समेत सरकार के उच्च अधिकारी भी अमेरिका रवाना हुए। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी की फ्लाइट के लिए पाकिस्तान का एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी गई थी। पाकिस्तान की तरफ से हामी भरने के बाद प्रधानमंत्री की फ्लाइट के लिए यह रूट तय किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका पहुंचने में ज्यादा समय लेगा AI-1
प्रधानमंत्री का विशेष विमान नई दिल्ली से अमेरिका की नॉन स्टॉप उड़ान में 15 घंटे का समय लेगा। हालांकि, अफगानिस्तान का एयरस्पेस इस्तेमाल न करने की वजह से इसमें कुछ घंटे की बढ़ोतरी हुई है। अफगानिस्तान पर पूरी तरह कब्जे के बाद तालिबान ने 16 अगस्त से अपना एयरस्पेस कॉमर्शियल उड़ानों के लिए बंद कर दिया था। भारत सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र से उड़ान न भरने की एडवाइजरी भी जारी की है।

एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम से लैस से पीएम का विमान
प्रधानमंत्री मोदी के साथ हाई-लेवल डेलीगेशन को लेकर जा रहे प्लेन ने बुधवार सुबह एयरफोर्स के टेक्निकल एयरबेस से उड़ान भरी थी। पहली बार भारत के वीवीआईपी एयरक्राफ्ट को एअर इंडिया वन (AI-1) कॉल साइन दिया गया है। हाल ही में वीवीआईपी ऑपरेशन के लिए मॉडिफाई किए गए बोइंग 777 एक्स्ट्रा रेंज (B-777 ER300) में एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम फिट किया गया है।

2019 में पाकिस्तान ने किया था इनकार 
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की विदेश यात्रा के लिए पाकिस्तान अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल से इनकार कर चुका है। बता दें, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पाकिस्तान ने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन में इसका कड़ा विरोध जताया था और अंतरराष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। इसके बावजूद भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की श्रीलंका यात्रा के दौरान अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। 


क्वाड सम्मेलन में भी करेंगे प्रतिभाग 
बता दें, संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व के नेताओं को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी क्वाड सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। इस यात्रा के दौरान वे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मुलाकात करेंगे। इस सप्ताह होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों में प्रतिभाग करने के लिए भारत का दल अमेरिका पहुंच रहा है। इसमें एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ कई अधिकारी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed