फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's 56 inch chest is now 100 inch, Says Shivraj Singh Chauhan

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज बोले- 'मोदी का सीना 100 इंच का'

Sun, 02 Oct 2016 04:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 02 Oct 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
PM Modi's 56 inch chest is now 100 inch, Says Shivraj Singh Chauhan
- फोटो : demo

पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पीएम मोदी खूब तारीफ हो रही है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तो मोदी की तारीफ में यहा तक कह दिया है कि पीएम का सीना 56 इंच का नहीं, बल्कि 100 इंच का है। 

विज्ञापन


2014 में आम चुनाव से पहले रैलियों में मोदी ने 56 इंच के सीने का जिक्र किया था, तब से अब तक मौके-मौके पर विपक्ष और आलोचक 56 इंच के सीने को जुमला बताकर तंज कसते रहे हैं। सोशल उड़ी आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर भी 56 इंच के सीने को लेकर लोगों ने मोदी की खूब आलोचना की थी। लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बीजेपी और पार्टी समर्थकों ने इस बात को भुनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में शिवराज ने मीडिया को बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए पाक को सबक सिखाकर पीएम मोदी का सीना अब फूलकर 100 इंच का हो गया है।

'मोदी के पीएम बनने के बाद विकास के पथ पर देश'

PM Modi's 56 inch chest is now 100 inch, Says Shivraj Singh Chauhan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo
मोदी के कामकाज की तारीफ करते हुए शिवराज ने कहा कि मोदी के पीएम बनने के बाद से लगातार भारत तरक्की कर रहा है। भारत की वृद्धि दर चीन से अच्छी है।

शिवराज की मानें तो मोदी के कार्यकाल में देश का नया उदय हुआ है। देश विकास के पथ पर है। सेना को भी नया आत्मबल मिला है। 

उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सेना और मोदी को ढेर सारी बधाइयां दीं। 

शिवराज सिंह ने यह बातें तब शेयर कीं जब वह केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, केंद्रीय राज्यमंत्री हरिभाई पर्थिभाई चौधरी और गिरिराज सिंह के साथ MSME सम्मेलन के उद्धाटन के मौके पर पहुंचे थे। 

शिवराज ने कहा कि कुटीर, लघु और मध्यम उद्यम की विकास में अहम भूमिका है। इससे ज्यादा लोगों को रोजगार भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed