फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Rally at Secunderabad in Hyderabad Telangana Election 2023 News updates

Telangana Election: पीएम मोदी आज सिकंदराबाद में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, शाह समेत प्रमुख नेता होंगे शामिल

Sat, 11 Nov 2023 06:10 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 11 Nov 2023 06:10 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में जनसभा संबोधित करेंगे। पीएम के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और अन्य प्रमुख नेताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
PM Modi Rally at Secunderabad in Hyderabad Telangana Election 2023 News updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सटे सिकंदराबाद में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पीएम मोदी एक हफ्ते में दूसरी बार चुनाव प्रचार के लिए राज्य के दौरे पर पहुंचेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में जनसभा संबोधित करेंगे। पीएम के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और अन्य प्रमुख नेताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन


तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी शाम पांच बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह राज्य के लोगों से भाजपा के लिए समर्थन मांगेगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने इसी हफ्ते मंगलवार को हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में 'बीसी आत्मगौरव सभा' संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि जनता के आशीर्वाद से तेलंगाना में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री पिछड़ी जाति (बीसी) का बनेगा। जन सेना पार्टी के अध्यक्ष और अभिनेता पवन कल्याण भी इस सभा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन कल्याण की पार्टी के लिए भाजपा ने छोड़ीं आठ सीटें
भाजपा ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 14 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की थी। अंतिम सूची में पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों में वरिष्ठ नेता एन रामचंद्र राव भी शामिल हैं। पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) राव को मल्काजगिरी से उम्मीदवार बनाया गया है। इनके अलावा अन्य उम्मीदवारों में ए श्रीदेवी (बेल्लमपल्ली-अजा), दुग्याला प्रदीप (पेद्दापल्ली), देशपांडे राजेश्वर राव (संगारेड्डी), येनुगु सुदर्शन रेड्डी (मेडचल), रवि कुमार यादव (सेरिलिंगमपल्ली), राहुल चंद्रा (नामपल्ली), के महेंद्र (चंद्रयानगुट्टा), श्री गणेश नारायण (सिकंदराबाद छावनी-अजा), कोंडा प्रशांत रेड्डी (देवरकद्रा), अनुगना रेड्डी (वानापर्थी), राजगोपाल (आलमपुर-अजा), के पुल्ला राव (नरसम्पेट) और पेरुमरपल्ली विजया राजू (मधिरा-अजा) शामिल हैं।


भाजपा सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की पार्टी जनसेना विधानसभा चुनाव में कुछ 119 सीटों में से आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कल्याण की पार्टी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed