{"_id":"63450e28c1d0241eec628828","slug":"pm-modi-rajkot-speech-today-jamkandorna-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: वे हमारे ऊपर चिल्लाते हैं, क्या हम भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई न करें? पीएम का विपक्ष पर हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: वे हमारे ऊपर चिल्लाते हैं, क्या हम भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई न करें? पीएम का विपक्ष पर हमला
Tue, 11 Oct 2022 02:58 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 11 Oct 2022 02:58 PM IST
सार
अपने गुजरात दौरे के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट के जमकंदोरना में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
राजकोट में पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@bjp4 india
विस्तार
अपने गुजरात दौरे के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकोट के जमकंदोरना पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की साथ ही विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि अगर सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करती है, तो एक समूह हमारे खिलाफ चिल्लाता है। क्या मुझे लोगों को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करनी चाहिए? पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं से पूछें कि क्या उन्होंने कभी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया? जो लोग धरती पुत्र सरदार पटेल की इज्जत नहीं करते, उनके लिए गुजरात में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
गुजरात में इंजीनियरिंग और एमबीए कॉलेज बढ़े: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि यहां आज 130 इंजीनियरिंग कॉलेज है जो भाजपा के गुजरात में आने से पहले 26 थी। आज यहां 100 से ज्यादा एमबीए कॉलेज हो चुके हैं। अंग्रेजी अब डॉक्टर बनने की राह में बाधा नहीं डाल सकेगी। मातृभाषा में भी हमारे बच्चे और बच्चियां पढ़ाई करने में अब सक्षम हैं।
विज्ञापन
हमारी सरकार ने बैट द्वारका को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की समुद्री पट्टी अतिक्रमण से तबाह हो रही थी। बेट द्वारका की पहचान बदल चुकी थी। भूपेंद्रभाई ने रातों-रात बैट द्वारका को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया। उन्होंने अपने स्वभाव के अनुसार सभी कार्य शांतिपूर्वक संपन्न किए। कोरोना के बाद इस बार पूरा गुजरात डांडिया की बात कर रहा है। कई देशों के राजदूत गरबा देखने गुजरात आए और गरबा खेला।
विज्ञापन
कांग्रेस ने मुझे अपशब्द कहने का ठेका किसी और को दे दिया है: पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 20 वर्ष में गुजरात के खिलाफ रहे लोगों ने राज्य को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने मेरे खिलाफ जो मन में आया, वह कहा और मुझे ‘मौत का सौदागर’ तक बताया। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि अचानक वे चुप हो गए हैं। उन्होंने हंगामा करने और मेरे खिलाफ अपशब्द कहने का ठेका दूसरों को दे दिया है। वे चुपचाप गांवों तक जा रहे हैं और लोगों को वोट देने के लिए कह रहे हैं। मैं आपलोगों को इस साजिश के खिलाफ आगाह करना चाहता हूं।