फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Pune Visit: NCP chief Sharad Pawar said Instead of inaugurating incomplete metro, need to think about students stranded in war-hit Ukraine

पीएम मोदी का पुणे दौराः शरद पवार ने साधा निशाना, बोले- अधूरी मेट्रो के उद्घाटन के बजाय यूक्रेन में फंसे बच्चों के बारे में सोचना चाहिए

Sat, 05 Mar 2022 03:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Mar 2022 03:02 PM IST
सार

शरद पवार ने कहा कि, मेट्रो का काम अभी अधूरा है लेकिन पीएम मोदी उसका उद्घाटन करेंगे। इसके बजाय पीएम को यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बचाने के बारे में ज्यादा सोचना चाहिए।

विज्ञापन
PM Modi Pune Visit: NCP chief Sharad Pawar said Instead of inaugurating incomplete metro, need to think about students stranded in war-hit Ukraine
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

पीएम मोदी के पुणे दौरे से एक दिन पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पीएम पर निशाना साधा है। शरद पवार ने कहा कि, मेट्रो का काम अभी अधूरा है लेकिन पीएम मोदी उसका उद्घाटन करेंगे। पवार ने कहा कि पीएम को इसके बजाय, यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बचाने के बारे में ज्यादा सोचना चाहिए। दरअसल, पीएम मोदी रविवार को पुणे में मेट्रो सेवा का उद्घाटन करने वाले हैं। 

विज्ञापन

 

शरद पवार शनिवार को एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण कई छात्र पीड़ित हैं। मैंने वहां फंसे एक भारतीय छात्र से बात की थी। उसने मुझे बताया कि भारतीय दूतावास ने उन्हें यूक्रेन की सीमा पार करने के लिए कहा था, लेकिन जहां पर छात्र रह रहे हैं वहां से यूक्रेन की सीमा बहुत दूर है। हाल ही में पवार ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की थी और उनसे यूक्रेन-पोलैंड सीमा पर फंसे भारतीय छात्रों को जल्द से जल्द वापस लाने का अनुरोध किया था। शरद पवार ने कहा कि पीएम मोदी को इस विषय में गंभीरता से विचार करना चाहिए। 

विज्ञापन


मेट्रो का काम बहुत अधूरा 
राकांपा नेता शरद पवार ने कहा कि, करीब एक महीने पहले मैंने मेट्रो रूट का दौरा किया था। पीएम मोदी इसका उद्घाटन करने वाले हैं। जिस रूट का वह उद्घाटन करेंगे, उसका काम पूरा नहीं हुआ है। हालांकि, मुझे उनके पुणे आने से परेशानी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो रेल का उद्घाटन करने के अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इतना ही नहीं वह रिवरफ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास और इलेक्ट्रिक बसों का भी शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed