{"_id":"58ff545f4f1c1b0b71c0cb45","slug":"pm-modi-promises-assistance-in-conduct-of-local-polls-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में 20 साल बाद निकाय चुनाव, प्रधानमंत्री ने मोदी से मांगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेपाल में 20 साल बाद निकाय चुनाव, प्रधानमंत्री ने मोदी से मांगी मदद
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Tue, 25 Apr 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में होने वाले पहले स्थानीय निकाय चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदद का पूरा भरोसा दिया है। नेपाल में 20 साल बाद स्थानीय निकाय के चुनाव होने वाले हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने मंगलवार को पीएम मोदी से फोन पर बातकर शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
पीएमओ ने बयान जारी कर कहा कि पीएम मोदी ने नेपाल में जल्द होने वाले स्थानीय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के पीएम प्रचंड के आग्रह पर भारत की तरफ से हर प्रकार की मदद का आशवासन दिया है।
विज्ञापन
साथ ही, दोनों देशों ने अपने-अपने लोगों के लाभ के लिए बहु-पक्षीय और भारत-नेपाल सहयोगी संबंधों को और मजबूत करने की भी प्रतिबद्धता जाहिर की। मोदी और प्रचंड ने भारत-नेपाल के संबंधों में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा भी की, जिसमें नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी के हालिया संपन्न "अत्यधिक सफल" भारत दौरे का भी जिक्र था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि स्थानीय निकाय चुनाव कार्यक्रम का मधेशी समुदाय विरोध कर रहा है। वहीं जैसे जैसे चुनाव नजदीक हैं विरोध-प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है।