फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abdul Basit says PM Nawaz Sharif in 'driving seat' on Pakistan's India policy

PM नवाज शरीफ ही सुधारेंगे भारत से रिश्ते, पाक सेना नहीं : अब्दुल बासित

Wed, 26 Apr 2017 01:54 AM IST
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह Updated Wed, 26 Apr 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Abdul Basit says PM Nawaz Sharif in 'driving seat' on Pakistan's India policy
फाइल फोटो - फोटो : PTI

पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल बासित ने इस बात से इंकार किया है कि पाकिस्तानी सेना भारत के साथ संबंध तय करती है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ रिश्ते संचालन की भूमिका नवाज शरीफ ही निभा रहे हैं। बासित की ये टिप्पणी इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि भारत में विदेश नीति विशेषज्ञों को लगता है कि पाकिस्तानी सेना ही विरोध या बातचीत तय करती है।

विज्ञापन



पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बासित ने स्पष्ट रूप से कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंध से बच नहीं सकते। वे हमेशा शत्रुता में नहीं रह सकते। उन्होंने कहा, "हम बहुत खुश हैं कि हमारी सेना दुनिया में सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है। साथ ही हमारे लोकतंत्र ने पिछले 8- 9 वर्षों के दौरान गहरी जड़ें जमाई है और मुझे कोई संदेह नहीं है कि हमारे निर्वाचित प्रधान मंत्री विदेश नीति बनाने के मामले में ड्राइवर सीट पर बैठे हैं। पाकिस्तान में असैन्य पक्ष ही फैसले लेता है।"
विज्ञापन



ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के कुर्रम एजेंसी में ब्लास्ट, 6 बच्चों सहित 10 की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

बासित ने आगे कहा कि भारत सहित सभी लोकतांत्रिक देशों में सभी पक्षों से जानकारी लेते हैं और ऐसा ही हम पाकिस्तान में भी करते हैं। इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है। भारत के साथ हमारे रिश्ते हमारी विदेश नीति का महत्वपूर्ण भाग हैं। पाकिस्तानी उच्च आयुक्त ने यह भी कहा कि भारत-पाक संबंधों में पैटर्न "एक कदम आगे और दो कदम पीछे" का है। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि दोनों देशों के लिए बातचीत के लिए दरवाजे खुले रखना निश्चित रूप से दोनों पक्षों की जिम्मेदारी है। हम हमेशा के लिए शत्रुता के साथ नहीं रह सकते।' उन्होंने यह भी कहा कि वो आश्वस्त है कि जितनी जल्दी हो दोनों देशों को बातचीत करनी चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed