फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi prediction on no confidence motion in 2028 parliament news update

PM Modi: पीएम की भविष्यवाणी- विपक्ष 2028 में फिर अविश्वास प्रस्ताव लाए, तब तक हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे

Thu, 10 Aug 2023 06:26 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Aug 2023 06:26 PM IST
सार

संसद में पीएम मोदी गुरुवार को कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि देश का ये विश्वास है कि जब 2028 में आप (विपक्ष) अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे तब भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे नंबर पर होगी।

विज्ञापन
PM Modi prediction on no confidence motion in 2028 parliament news update
अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को चर्चा हो रही है। संसद में पीएम मोदी गुरुवार को कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि देश का ये विश्वास है कि जब 2028 में आप (विपक्ष) अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे तब भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे नंबर पर होगी। 

विज्ञापन


इससे पहले 2018 में विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ विश्वास प्रस्ताव लेकर आया था, तब अपने संसद में अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि विपक्ष 2023 में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगा। 
विज्ञापन


 2028 में देश अर्थव्यवस्था में तीसरे नंबर पर होगा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 1990 में देश कंगाल होने की स्थिति में था। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में अर्थव्यवस्था 10, 11, 12 नंबर पर झूलती रही। लेकिन अब हमने शीर्ष-पांच में अपनी जगह बनाई। कांग्रेस के लोगों को लगता होगा कि ये जादू की छड़ी से हुआ है। मैं बताना चाहता हूं कि कठोर परिश्रम, निश्चित योजना और सुधारों, परिश्रम की पराकाष्ठा से हुआ है।  आगे बोले कि 2028 में जब आप अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे, तब देश अर्थव्यवस्था में तीसरे नंबर पर होगा, यह हमारा विश्वास है। हमारे विपक्ष के मित्रों की फितरत में ही अविश्वास भरा पड़ा है। आगे निशाना साधते पीएम मोदी ने कहा कि हमने लाल किले से स्वच्छ भारत अभियान का आह्वान किया, लेकिन विपक्ष ने कहा कि कैसे हो सकता है, गांधी जी भी कहकर गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेद की बात की तो उसका भी मखौल उड़ाया
संसद में पीएम मोदी ने कहा कि हमने मां-बेटी को खुले में शौच पर जाने की मजबूरी से मुक्त करने के लिए शौचालयों पर जोर दिया, तब इन्होंने कहा कि क्या लाल किले से ऐसे विषय बोले जाते हैं? जनधन खाते के समय भी ऐसा ही कहा। हमने योग, आयुर्वेद की बात की तो उसका भी मखौल उड़ाया।  कांग्रेस पार्टी और उनके दोस्तों का इतिहास रहा है कि उन्हें भारत पर और भारत के सामर्थ्य पर कभी भरोसा नहीं रहा। ये विश्वास किस पर करते थे? इनका पाकिस्तान से ऐसा प्रेम था कि उनकी बातों पर भरोसा कर लेते थे। पाकिस्तान कहता था कि हमले और बातचीत साथ चलेगी। ये मान लेते थे।

कांग्रेस अपने घमंड में इतनी चूर हो गई है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इनको (विपक्ष) भारत के सामर्थ्य पर विश्वास नहीं है। इनको भारत के लोगों पर विश्वास नहीं है। लेकिन इस सदन को बताना चाहता हूं कि इस देश का भी, भारत के लोगों का कांग्रेस के प्रति अविश्वास का भाव बहुत गहरा है। कांग्रेस अपने घमंड में इतनी चूर हो गई है कि उसे जमीन नहीं दिखाई दे रही है। साथ ही बोले मैं विपक्ष के साथियों के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। कुछ ही दिन पहले बंगलुरु में आपने मिल-जुलकर करीब 1.5-2 दशक पुराने यूपीए का क्रिया कर्म किया है, उसका अंतिम संस्कार किया है। लोकतांत्रित व्यवहार की मुताबिक मुझे आप लोगों को सहानुभूति व्यक्त करनी चाहिए थी। 


यह लोग लाल और हरी मिर्च में अंतर नहीं समझ पाए
आगे उन्होंने कहा कि मैंने संवेदना व्यक्त नहीं की क्योंकि आप लोग जश्न मना रहे थे। जश्न क्यों मना रहे थे क्योंकि आप लोग खंडहर पर प्लास्टर लगा रहे थे। दशकों पुरानी खटारा गाड़ी को ईवी दिखाने के लिए कितना बड़ा मजबा लगाया था। आप (विपक्ष) जिसके पीछे चल रहे हैं उनको इस देश की जुबान, इस देश के संस्कार की समझ नहीं है। पीड़ी दर पीड़ी यह लोग लाल और हरी मिर्च में अंतर नहीं समझ पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed