फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi praises vice president naidu in rajya sabha

13वें उपराष्ट्रपति बने नायडू, PM बोले- जहां से गुजरें तुम्हारी नजरें, वहां से तुम्हें सलाम आए

Fri, 11 Aug 2017 12:00 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Fri, 11 Aug 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
pm modi praises vice president naidu in rajya sabha
Naidu
उपराष्ट्रपति बनने के बाद राज्यसभा के सभापति के तौर पर पीएम मोदी ने वेंकैया नायडू का अभिवादन करते हुए कहा कि वे सदन की बारीकियों से परिचित हैं। सार्वजनिक जीवन में जयप्रकाश नारायण आंदोलन के समय से उन्होंने अपनी पहचान बनाई हैं। 
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि नायडू ने अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार किया है। ये ऐसे सभापति है जिनको सदन की कार्यवाही की पूरी जानकारी है। किसान के बेटे हैं, मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला है। नायडू आजाद भारत में जन्म लेने वाले पहले उपराष्ट्रपति हैं। 
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि आज देश के सभी बड़े संवैधानिक पदों पर सामान्य परिवारों के लोग हैं, जो कि गर्व की बात है।  पीएम ने कहा कि ग्राम सड़क योजना का तोहफा अगर किसी ने दिया है तो फिर वो वेंकैया जी ने दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पीएम ने एक शेर से अपने भाषण को समाप्त किया और कहा कि  अमल करो ऐसे सदन में, जहां से गुजरे तुम्हारी नजरें, उधर से तुम्हें सलाम आए। 

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम उपराष्ट्रपति से पहले से परिचित हैं। उनसे सदन में लड़ाई और झगड़ा होता रहा है लेकिन सदन के बाहर हमेशा अच्छे माहौल में मुलाकात और बात होती थी। इस सदन में कई ऐसे लोग हैं जो नीचे से ऊपर उठकर के आए हैं।  हर पार्टी, आदमी को यहां पर बोलने की आजादी है। पब्लिक के प्रतिनिधि सीधे संसद या फिर विधानसभा में बोल सकते हैं। यह हमारे संविधान की खूबी है। 

देश के तीसरे बड़े संवैधानिक पद पर BJP

वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को देश के 13वें उपराष्ट्रपति पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई। 3.30 मिनट में शपथ ग्रहण समारोह पूरा हो गया। नायडू ने शपथ हिंदी में ली। वेंकैया के शपथ के साथ ही देश के चार शीर्ष पदों राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा स्पीकर के पदों पर पहली बार भाजपा और संघ की विचारधारा से जुड़े लोग होंगे।
 

M Venkaiah Naidu takes oath as the next Vice President of India pic.twitter.com/BHQGKy4gWC

— ANI (@ANI) August 11, 2017



गौरतलब है कि वर्ष 2014 में सत्ता में आने के बाद भाजपा कांग्रेस के साथ विचारधारा के स्तर पर ही नहीं बल्कि संस्कृति और विरासत की भी जंग लड़ रही है। विरासत की जंग में पार्टी और मोदी सरकार ने पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी से तो पूरी तरह से दूरी बनाए रखी है।

शपथ लेने के बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सीधे संसद भवन के लिए रवाना हो गए है, जहां उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और परिसर में मौजूद राज्यसभा सभापति के कार्यालय में जाकर के पदभार ग्रहण करेंगे। हालांकि शपथ ग्रहण के दौरान विपक्ष मौजूद नहीं रहा।
 

Dr.Manmohan Singh arrives for oath ceremony of M Venkaiah Naidu #VicePresident pic.twitter.com/gPWdEjwDlQ

— ANI (@ANI) August 11, 2017

शपथ लेने से पहले वेंकैया नायडू ने महात्मा गांधी को राजघाट पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संघ से जुड़े रहने वाले नेता दीनदयाल उपाध्याय की डीडीयू मार्ग पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद संसद भवन में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर और सरदार पटेल की पटेल चौक पर मौजूद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 
 

Delhi: #VicePresident designate M Venkaiah Naidu visits Raj Ghat pic.twitter.com/LC5Lu25NZb

— ANI (@ANI) August 11, 2017

Delhi: #VicePresident designate M Venkaiah Naidu pays tribute to Deen Dayal Upadhaya at DDU Park pic.twitter.com/lgxuiVP6IW

— ANI (@ANI) August 11, 2017

Delhi: #VicePresident designate M Venkaiah Naidu pays tribute to Sardar Vallabhbhai Patel at Patel Chowk pic.twitter.com/iOMdq50glh

— ANI (@ANI) August 11, 2017

मगर इस दौरान उसने कांग्रेस की विरासत से जुड़े रहे अंबेडकर और पटेल की राजनीतिक विरासत हासिल करने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी है। इस क्रम में बीते लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद एक के बाद एक चार शीर्ष पदों को हासिल कर भाजपा ने आजादी के बाद पहली बार इतनी बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed