तमिलनाडु: सरकारी कार्यालय से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने का वीडियो वायरल, भाजपा ने कहा- यह निंदनीय
वेप्पाथुर टाउन पंचायत कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने का मामला सामने आया है। तमिलनाडु भाजपा के नेता ने इस मामले के वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट भी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक पंचायत कार्यालय से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल बढ़ गया है। मामला तंजावुर के वेप्पाथुर टाउन पंचायत का है। यहां पंचायत कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने का मामला सामने आया है। तमिलनाडु भाजपा के नेता ने इस मामले के वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट भी किया है।
भाजपा नेता सीटीआर निर्मल कुमार द्वारा इस वीडियो को शेयर करने के बाद विवाद छिड़ गया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए वेप्पाथुर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वेप्पाथुर नगर पंचायत अध्यक्ष को उनके पति पीएम मोदी की तस्वीर को कार्यालय से हटाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय से पीएम की तस्वीर हटाना सही नहीं है।
Thanjavur District, Veppathur town panchayat President was forced by her husband Mathiyalagan to remove PM @narendramodi picture from govt office. This Mathiyalagan who is working staff in union office had also warned municipality secretary not to keep PM picture in govt offices. pic.twitter.com/O4WgGKi3ED
— CTR.Nirmal kumar (@CTR_Nirmalkumar) April 13, 2022
भाजपा नेता सीटीआर निर्मल कुमार ने कहा कि यूनियन कार्यालय में कर्मचारियों के लिए काम करने वाले इस मथियालगन ने नगर पालिका सचिव को सरकारी कार्यालयों में पीएम की तस्वीर नहीं लगाने की चेतावनी दी थी। इस घटना के सामने आने के बाद तमिलनाडु में विवाद छिड़ गया है। भाजपा के नेता इसकी निंदा कर रहे हैं। भाजपाई इसे निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली ने इस घटना को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के मुंह पर तमाचा बताया है।