फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi: PMr's foreign visit from 8-10 July, will meet and discuss with the President of Russia and Austria

PM Modi: 8-10 जुलाई तक प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा, रूस और ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति से मिल कर करेंगे चर्चा

Thu, 04 Jul 2024 05:43 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 04 Jul 2024 05:43 PM IST
सार

अगले सप्ताह पीएम मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि वे मॉस्को में 22 वें शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

विज्ञापन
PM Modi: PMr's foreign visit from 8-10 July, will meet and discuss with the President of Russia and Austria
श्रीनगर में पीएम मोदी - फोटो : एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह 8-10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेशा मंत्रालय ने जानकारी दी कि वे 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वे ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत और रूस के बीच बहुमुखी संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा करेंगे। विदेशा मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8-10 जुलाई तक आधिकारिक विदेश यात्रा पर रहेंगे। जिसमें 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें आमंत्रित किया है। 8-9 जुलाई को वे इस सम्मेलन के लिए मॉस्को में रहेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों देशों के नेता आपसी हित के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों का चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगें। साथ ही ऑस्ट्रिया चांसलर कार्ल नेहमर से बाचतीत करेंगे। पीएम मोदी और कार्ल नेहमर भारत और ऑस्ट्रेलिया के व्यापारिक नेताओं से भी बातचीत करेंगे। वे मॉस्को और वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मार्च के प्रारंभ में क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को रूस आने का खुला निमंत्रण है। उन्होंने हाल ही कहा कि पुतिन और पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के मंचों पर बहुपक्षीय प्रारूप में और द्विपक्षीय प्रारूप में मिलेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध के समाधान के लिए वार्ता और कूटनीति पर अमेरिका का रुख स्पष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed