{"_id":"5b0698794f1c1bfa6e8b45a0","slug":"pm-modi-pm-of-netherlands-mark-rutte-issue-a-joint-statement-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नीदरलैंड के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर, पीएम मोदी बोले- आपके बिना अधूरी है विकास यात्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत-नीदरलैंड के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर, पीएम मोदी बोले- आपके बिना अधूरी है विकास यात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 May 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दो दिवसीय भारत दौरे पर आए नीदरलैंड के पीएम मार्क रट ने गुरुवार को दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में सीईओ कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। । कॉन्फ्रेंस के बाद भारत और नीदरलैंड के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों ने साझा बयान जारी किए। पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत की विकास यात्रा में नीदरलैंड एक प्रमुख साझेदार है। मैंने नीदरलैंड से अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने का आग्रह किया था और मुझे खुशी है कि आज नीदरलैंड अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का सदस्य बन गया है।'
विज्ञापन
PM Narendra Modi & PM of Netherlands Mark Rutte sign agreements, in Delhi. pic.twitter.com/Ii0ixhmPsY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 24, 2018
प्रधानमंत्री ने आगे कहा 'एग्रीकल्चर और फूड प्रोससिंग दोनों ही क्षेत्र हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं, और नीदरलैंड ने दोनों ही क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल की है। मुझे यह जानकारी साझा करने में बेहद खुशी हो रही है कि पुणे के बारामती में सब्जियों के लिए इंडो-डच सेंटर शुरू हो गए हैं।'
वहीं नीदरलैंड के पीएम ने कहा कि 'नीदरलैंड में सक्रिय कई भारतीय कंपनियां हमें अधिक सफल और अधिक लचीला समाज बनाने में मदद कर रही हैं। मैं भविष्य की ऐसी ही कई बैठकों की प्रतीक्षा कर रहा हूं।'