{"_id":"63dcfb3093e98405917374f4","slug":"pm-modi-participates-in-krishnaguru-eknaam-akhanda-kirtan-for-world-peace-news-in-hindi-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: कृष्णगुरू एकनाम अखंड कीर्तन में शामिल हुए पीएम मोदी, कहा- जो वंचित है, उसे देश दे रहा वरीयता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: कृष्णगुरू एकनाम अखंड कीर्तन में शामिल हुए पीएम मोदी, कहा- जो वंचित है, उसे देश दे रहा वरीयता
Fri, 03 Feb 2023 05:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Feb 2023 05:46 PM IST
सार
पीएम मोदी ने कहा, आज विकास की दौड़ में जो जितना पीछे है, देश के लिए वो उतनी ही पहली प्राथमिकता है। यानि जो वंचित है, उसे देश आज वरीयता दे रहा है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के बारपेट में कृष्णगुरू एकनाथ अखंड कीर्तन में भाग लिया। कृष्णगुरू सेवाश्रम में आयोजित होने वाले इस कीर्तन में प्रधानमंत्री वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। उन्होंने कहा, कृष्णगुरु एक नाम अखंड कीर्तन का आयोजन पिछले एक महीने से चल रहा है। मुझे खुशी है कि ज्ञान, सेवा और मानवता की जिस प्राचीन भारतीय परंपरा को कृष्ण गुरु जी ने आगे बढ़ाया वो आज भी निरंतर गतिमान है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा, कृष्णगुरु जी ने विश्व शांति के लिए हर 12 वर्ष में एक मास के अखंड नामजप और कीर्तन का अनुष्ठान शुरू किया था। हमारे देश में तो 12 वर्ष की अवधि पर इस तरह के आयोजनों की प्राचीन परंपरा रही है और इन आयोजनों का मुख्य भाव रहा है।
विज्ञापन
देश में जो जितना पीछे, वह पहली प्राथमिकता
पीएम मोदी ने कहा, आज विकास की दौड़ में जो जितना पीछे है, देश के लिए वो उतनी ही पहली प्राथमिकता है। यानि जो वंचित है, उसे देश आज वरीयता दे रहा है। आज देश असम और नॉर्थ ईस्ट के विकास को वरीयता दे रहा है। इस बार के बजट में भी देश के इन प्रयासों और हमारे भविष्य की मजबूत झलक दिखाई दी है। पूर्वोत्तर की इकॉनमी और प्रगति में पर्यटन की एक बड़ी भूमिका है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, इस बार के बजट में पर्यटन से जुड़े अवसरों को बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। देश में 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स को विशेष अभियान चलाकर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन