फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Oath Ceremony 30 sanitation workers 90 labourers transgenders became special guests

PM Modi Oath Ceremony: 30 सफाईकर्मी, 90 मजदूर और ट्रांसजेंडर बने खास मेहमान, कहा- हमें विश्वास नहीं हो रहा

Mon, 10 Jun 2024 05:59 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 10 Jun 2024 05:59 AM IST
सार

निर्माणकर्मी अंगद बोले-कई दिन निमंत्रण पत्र सीने से लगाए रहा, विश्वास ही नहीं हो रहा था कि हम भी आमंत्रित हैं। सफाईकर्मी सीमा पवन बोहट ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा-हम तो जानते भी नहीं थे, शपथ समारोह क्या होता है।

विज्ञापन
PM Modi Oath Ceremony 30 sanitation workers 90 labourers transgenders became special guests
राष्ट्रपति भवन। - फोटो : ANI

विस्तार

उनके चेहरे की खुशी बता रही थी कि कोई बड़ा सपना पूरा हुआ है। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के खास मेहमान बने सफाईकर्मी, मजदूर और ट्रांसजेंडर समुदाय को पहली बार इतने बड़े समारोह का आमंत्रण मिला था। उनके शब्दों में समझें तो ऐसा सम्मान उन्होंने सोचा भी नहीं था।

विज्ञापन

निर्माणकर्मी अंगद बोले-कई दिन निमंत्रण पत्र सीने से लगाए रहा, विश्वास ही नहीं हो रहा था कि हम भी आमंत्रित हैं। सफाईकर्मी सीमा पवन बोहट ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा-हम तो जानते भी नहीं थे, शपथ समारोह क्या होता है। पीएम ने बुलाया तो कुछ सोचकर ही बुलाया होगा। यह सम्मान खुशी देता है। उनका धन्यवाद। नाचते-गाते समारोह स्थल तक पहुंचे ट्रांसजेंडरों बोले-हम तो हमारे मोदी और सरकार को आशीर्वाद देने आए हैं। उत्तर प्रदेश की सोनम किन्नर ने बोलीं-हकीकत में समाज में मान बढ़ाने का काम पीएम मोदी ने किया। हमें उनपर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन

खुशी में दो रातों से सो नहीं सका, आश्चर्यचकित हूं
समारोह में बतौर मेहमान बुलाए गए सेंट्रल विस्टा परियोजना में काम करने वाले निर्माण मजदूर झारखंड निवासी अंगद पासवान खुश भी हैं, आश्चर्यचकित भी। निमंत्रण पत्र को सीने से लगाए कहते हैं कि विश्वास ही नहीं हो रहा कि हमें बुलाया गया है। दो रातों से सोया नहीं हूं। झारखंड के गोड्डा जिले के 50 वर्षीय मुनी ठाकुर ने कहा, कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं ऐसे भव्य अवसर का हिस्सा बनूंगा। मौका मिला तो पीएम मोदी के साथ सेल्फी लूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के आनंद कुमार जायसवाल ने कहा, पीएम ने हर समुदाय के लोगों को साथ लेकर समग्र विकास की दिशा में काम किया है। कार्यक्रम में 90 निर्माण कर्मियों के अलावा 30 सफाई कर्मियों और ट्रांसजेंडरों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed