फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi new cabinet Takes Charge : Anurag Thakur, Ashwini Vaishnaw, Ramchandra Prasad Singh, Meenakshi Lekhi, Kiren Rijiju,

मोदी की नई टीम: नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, पुरानों ने शुरू किया कामकाज, जानें किसने क्या कहा

Thu, 08 Jul 2021 05:15 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 08 Jul 2021 05:15 PM IST
सार

बुधवार शाम को 40 से अधिक मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की, जबकि कई मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है तो कई मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं। नए मंत्रियों ने गुरुवार सुबह से अपना कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है तो वहीं पुराने मंत्रियों ने अपना कामकाज भी शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
PM Modi new cabinet Takes Charge : Anurag Thakur, Ashwini Vaishnaw,  Ramchandra Prasad Singh, Meenakshi Lekhi, Kiren Rijiju,
मोदी का नया मंत्रिमंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब जिन नए मंत्रियों को जिम्मेदारी मिली है, उन्होंने अपना कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। बुधवार शाम को 40 से अधिक मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की, जबकि कई मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है तो कई मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं। नए मंत्रियों ने गुरुवार सुबह से अपना कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है तो वहीं पुराने मंत्रियों ने अपना कामकाज भी शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


पीयूष गोयल ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया
पीयूष गोयल ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इसके अलावा उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री एवं कपड़ा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिए मैं पीएम मोदी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। 
विज्ञापन


निसिथ प्रमाणिक ने संभाला पदभार
निसिथ प्रमाणिक ने गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

बंगाल के अलीपुरद्वार सांसद जॉन बारला ने संभाला पदभार
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार सांसद जॉन बारला ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि मैं अपने देश के लोगों के लिए काम करूंगा, खासकर चाय मजदूरों और अपने निर्वाचन क्षेत्र के अल्पसंख्यकों के लिए। राज्य में मौजूदा सरकार से लोग थोड़े डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग सिंह ठाकुर ने कार्यभार संभाला
अनुराग सिंह ठाकुर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री के साथ-साथ युवा मामले और खेल मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिए मैं पीएम मोदी का शुक्रगुजार हूं। संघों, महासंघों के समर्थन से, मैं भारतीय खेलों को आगे ले जाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। 

मुझे दूसरी बार मौका मिला: अनुप्रिया सिंह पटेल
अनुप्रिया सिंह पटेल ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी को आभार व्यक्त करना चाहूंगी क्योंकि उन्होंने मुझे दूसरी बार ये मौका दिया। ये अच्छा विभाग है, मेरे लिए ये नया विभाग है मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

मीनाक्षी लेखी ने विदेश राज्य मंत्री का संभाला पदभार
भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मैं पीएम, गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इस पोर्टफोलियो को संभालने की जिम्मेदारी दी है।

मैं पहले अपने विभाग के कार्यों का पूरा अध्ययन करूंगा: पशुपति पारस
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मैं आज अपने विभाग में शामिल हो गया हूं। मैं पहले 10 दिनों तक अपने विभाग के कार्यों का पूरा अध्ययन करूंगा। 19 तारीख को फिर मैं पूरे विस्तार से अपने विभाग के कार्यों के बारे में जानकारी दूंगा।

अश्विनी वैष्णव बोले- रेलवे आगे ले जाने के लिए आया हूं
देश के नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार सुबह मंत्रालय का कामकाज संभाला। उन्होंने पीयूष गोयल की जगह ली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रभार संभालते हुए कहा, '''रेल क्षेत्र में पिछले 67 वर्षों में शानदार काम किया गया है। मैं यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के मुताबिक, इसे आगे ले जाने के लिए आया हूं। नव नियुक्त मंत्री ने बाद में ट्विटर पर प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा, 'आज केंद्रीय रेल मंत्री के तौर पर प्रभार संभाला। एक बार फिर तहेदिल से मैं, यह जिम्मेदारी मुझे देने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताता हूं।'

..उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा: ठाकुर
वहीं, प्रमोशन पाने वाले अनुराग ठाकुर ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय का काम संभाल लिया। अनुराग ने प्रकाश जावड़ेकर की जगह ली है। कामकाज संभालने के बाद ठाकुर ने कहा, 'पीएम मोदी ने पिछले सात सालों में देश के विकास के लिए बहुत शानदार काम किया है। मैं सूचना-प्रसारण मंत्रालय में मुझसे पहले लोगों द्वारा किए गए काम को आगे बढ़ाऊंगा। साथ ही पीएम मोदी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।' 

मनसुख मांडविया बोले- पीएम की अपेक्षा के अनुरूप काम करूंगा
नए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कामकाज संभालने के बाद कहा, 'प्रधानमंत्री ने मुझे स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। मैं स्वास्थ्य मंत्री के रूप में प्रधानमंत्री की अपेक्षा के अनुरूप काम करने की कोशिश करूंगा।' बता दें कि मंडाविया डॉ. हर्षवधर्न की जगह ली है। 

मीनाक्षी की विदेश नीति- भारत की सभ्यता संस्कृति को दुनिया जाने 
विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, 'भारत की सभ्यता संस्कृति को दुनिया जाने और देश में भी लोग जानें, यही विदेश नीति है। भारत ने इतना सब कुछ दुनिया के लिए किया और इतनी पुरानी सभ्यता है, उसकी जानकारी सभी को प्राप्त हो। हमें जिन चीजों की जरूरत है वो दूसरे देशों से ला सकें।'

इस्पात मंत्री बोले- मंत्रालय पहले से संभला हुआ है

इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा, 'मंत्रालय हम संभाले नहीं हैं, मंत्रालय पहले से संभले हुए हैं। आज यहां मेरा पहला दिन है, यह मेरे लिए खुशी का पल है। मैं खुले दिमाग से काम करता हूं। मैं अभी कुछ नहीं जानता, मैं सब कुछ जांजूंगा, उन्हें समझूंगा और फिर बोलूंगा।'

किसानों के कल्याण के लिए करेंगे काम: मुरुगन
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष एल मुरुगन ने गुरुवार को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के बाद मुरुगन ने कहा कि वह देश भर के किसानों के कल्याण के लिए काम करेंगे। मुरुगन मंत्रालय में अपने वरिष्ठ मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला की सहायता के लिए संजीव बाल्यान के साथ काम करेंगे।




लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा :रिजिजू 
नए कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने पदभार संभाला लिया। उन्होंने कहा कि हर मंत्रालय और हर पद की अपनी गरिमा होती है। प्रधानमंत्री ने मुझपर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना मेरे सामने एक चुनौती है। लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा, 'हमारी बहुत अच्छी टीम रही, हमने भारत को एक महान खेल राष्ट्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। जिम्मेदारी बदली हैं, मैं कानून और न्याय मंत्रालय में जा रहा हूं, लेकिन खेल मंत्रालय में प्रयास जारी रहेंगे। हम हमेशा साथ काम करते रहेंगे।' 

हर युवा को रोजगार दिलाने की रहेगी कोशिश: राणे
नारायण राणे ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मंत्रिमंडल में जगह देने के लिए मैं प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं सोचूंगा कि देश की जीडीपी कैसे बढ़े और देश के युवाओं को कैसे रोजगार मिले। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मुझे मंत्री बनने पर बधाई नहीं दी है। उनका दिल इतना बड़ा नहीं है।'

नड्डा ने नवनियुक्त मंत्रियों के साथ की बैठक

भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए नए सदस्यों के साथ गुरुवार को अपने आवास पर बैठक की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष और पार्टी महासचिव व केंद्रीय श्रम मंत्री सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

यह बैठक ऐसे समय में हुई, जब नए मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभालना आरंभ कर दिया। नवनियुक्त सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विधि मंत्री किरेन रिजिजू सहित कुछ मंत्रियों ने अपने कार्यभार संभाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed