फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Mumbai One mobile single app QR-based digital ticket launch all public transport tickets hindi news

Mumbai One App: अब सभी सार्वजनिक परिवहन टिकटों के लिए मोबाइल एप, पीएम ने लॉन्च किया मुंबई वन, जानिए खासियत

Wed, 08 Oct 2025 10:55 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 08 Oct 2025 10:55 PM IST
सार

अब मुंबई में मोबाइल एप की मदद से सभी सार्वजनिक परिवहन टिकट लिए जा सकेंगे। पीएम मोदी ने आज इसके लिए मुंबई वन एप लॉन्च किया। यह देश का पहला एकीकृत कॉमन मोबिलिटी एप है। इस एप की मदद से अब यात्री मेट्रो, मोनोरेल, बसों और लोकल ट्रेनों के लिए एक ही क्यूआर-आधारित डिजिटल टिकट बुक कर सकेंगे।

विज्ञापन
PM Modi Mumbai One mobile single app QR-based digital ticket launch all public transport tickets hindi news
पीएम मोदी ने लॉन्च किया मुंबई वन एप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मुंबई वन' (Mumbai One) मोबाइल एप भी लॉन्च किया। अब यात्री मेट्रो, मोनोरेल, बसों और लोकल ट्रेनों के लिए एक ही क्यूआर-आधारित डिजिटल टिकट बुक करने की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। अब मुंबई में सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने के लिए अलग-अलग टिकट खरीदने या लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह मोबाइल एप मुंबई महानगरीय क्षेत्र (MMR) के लिए विकसित किया गया है। गुरुवार सुबह 5 बजे से यात्री इस एप को डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, यात्री इस मोबाइल एप की मदद से उपनगरीय ट्रेनों के सीजन या रिटर्न टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन


एक ही मोबाइल एप में 11 सार्वजनिक परिवहन संचालकों की सेवाएं
बुधवार को लॉन्च हुए इस एकीकृत डिजिटल टिकटिंग प्लेटफॉर्म के बारे में बताया गया कि इस एप की मदद से 11 सार्वजनिक परिवहन संचालकों की सेवाओं को जोड़ने में मदद मिलेगी। इन सेवाओं में उपनगरीय रेलवे, मेट्रो लाइन 1, 2A, 3, और 7, नवी मुंबई मेट्रो, मोनोरेल, और बस सेवाएं जैसे बेस्ट (BEST), टीएमटी (TMT), एनएमएमटी (NMMT), केडीएमटी (KDMT) और एमबीएमटी (MBMT) शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Slams Congress: 'अब भारत घुसकर मारता है, कांग्रेस बताए किसके दबाव में कार्रवाई नहीं की'; आतंकवाद पर PM मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन

देश 'वन नेशन, वन मोबिलिटी' के दृष्टिकोण की ओर बढ़ रहा है
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और मेट्रो 3 के अंतिम चरण के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश 'वन नेशन, वन मोबिलिटी' के दृष्टिकोण की ओर बढ़ रहा है, और मुंबई वन एप इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अब मुंबईकरों को विभिन्न परिवहन साधनों के बीच सफर करते समय किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- PM Mumbai Visit: 'विकसित भारत की परिकल्पना गति और प्रगति'; नवी मुंबई एयरपोर्ट का शुभारंभ करने के बाद बोले पीएम

पर्यटन, भोजन और सांस्कृतिक स्थलों की जानकारी
एमएमआरडीए ने बताया कि इस एप के लिए यूजर्स से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी लागतें प्राधिकरण वहन करेगा। एप में मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में इंटरफ़ेस है। इसके अलावा 'शेयर माई लोकेशन' और आपातकालीन हेल्पलाइन जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी दी गई हैं। इसमें शहर के पर्यटन, भोजन और सांस्कृतिक स्थलों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है। मुंबई वन एप गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म पर होस्ट किया गया है। इस प्रणाली पर रोजाना 50 लाख लेनदेन किए जा सकेंगे। एक साल में यूजर्स 10 लाख से बढ़कर 50 लाख तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed