{"_id":"5aea24fd4f1c1b5d098b7b44","slug":"pm-modi-minister-k-j-alphons-says-adopt-a-heritage-scheme-will-continue-in-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 करोड़ में लाल किला को नहीं दिया गया गोद, अन्य इमारतों को भी निजी कंपनियों को सौंपेगे: सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
25 करोड़ में लाल किला को नहीं दिया गया गोद, अन्य इमारतों को भी निजी कंपनियों को सौंपेगे: सरकार
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 03 May 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल किला के बाद केंद्र सरकार अन्य ऐतिहासिक इमारतों को भी निजी कंपनियों के हाथ सौंपने की तैयारी कर रही है। पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
रखरखाव के लिए लाल किला एक कारपोरेट को देने के सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना हुई है। हालांकि सरकार इस आलोचना से जरा भी चिंतित नहीं है। कांग्रेस द्वारा इस पहल की आलोचना किए जाने पर अल्फोंस ने हमला बोला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी की याद्दाश्त खराब है। वे भूल गए हैं कि ऐतिहासिक हुमायूं के मकबरे की मरम्मत और संचालन के लिए उन्होंने भी उसे एक निजी कंपनी को सौंपा था। उन्होंने कहा कि लाल किला को लेकर उपजे विवाद से चिंतित नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इस दावे को भी खारिज किया कि लाल किला, डालमिया भारत समूह के पास 25 करोड़ रुपये में गिरवी रख दिया गया है।