फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi met with sandeshkhali women victims of tmc shahjahan sheikh west bengal

Sandeshkhali: संदेशखाली की पीड़ितों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, महिलाओं का छलका दर्द; भावुक होकर सुनाई आपबीती

Wed, 06 Mar 2024 02:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 06 Mar 2024 02:56 PM IST
सार

पीड़ित महिलाएं पीएम मोदी से मिलकर भावुक हो गईं क्योंकि एक पिता की तरह प्रधानमंत्री ने पीड़ित महिलाओं के दर्द को समझा और ध्यान से उनकी व्यथा सुनी। 

विज्ञापन
pm modi met with sandeshkhali women victims of tmc shahjahan sheikh west bengal
PM Modi - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री ने बुधवार को संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित महिलाओं ने प्रधानमंत्री को आपबीती सुनाई और प्रधानमंत्री मोदी ने संयम के साथ पीड़िताओं की बात सुनी। पीड़ित महिलाएं पीएम मोदी से मिलकर भावुक हो गईं क्योंकि एक पिता की तरह प्रधानमंत्री ने पीड़ित महिलाओं के दर्द को समझा और ध्यान से उनकी व्यथा सुनी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री से मिलकर भावुक हुईं पीड़ित महिलाएं
संदेशखाली की कई महिलाओं ने बीते दिनों शाहजहां शेख समेत कई टीएमसी नेताओं पर उनकी जमीन पर कब्जा करने और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके चलते संदेशखाली में काफी हंगामा हुआ। बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी बंगाल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में एक रैली को संबोधित किया। संदेशखाली भी बशीरहाट के तहत ही आता है। इसी दौरान प्रधानमंत्री ने संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं के समूह से मुलाकात की। पीड़ित महिलाओं ने भावुक होकर प्रधानमंत्री को अपने ऊपर हुए जुल्म की दास्तां सुनाई, जिसे पीएम मोदी ने बड़े ध्यान और संयम से सुना। भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के दर्द को समझा और उन्हें ढांढस बंधाया। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


रैली में टीएमसी सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने रैली के दौरान भी राज्य की टीएमसी सरकार पर निशाना साधा और संदेशखाली की घटना पर कहा कि बंगाल की ये भूमि नारीशक्ति की बहुत बड़ी प्रेरणा केंद्र रही है, लेकिन इसी धरती पर टीएमसी के राज में नारीशक्ति के खिलाफ घोर पाप हुआ। संदेशखाली में जो कुछ भी हुआ, उससे किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा, लेकिन टीएमसी सरकार को आपके दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता। टीएमसी सरकार महिलाओं के गुनहगारों को बचाने में पूरी शक्ति लगा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नारीशक्ति के आक्रोश का ये ज्वार संदेशखाली तक सीमित नहीं रहने वाला। तुष्टिकरण और टोलाबाजों के दबाव में काम करने वाली टीएमसी सरकार कभी भी बहन-बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेशखाली की महिलाओं की बस को सुरक्षा कारण बता पुलिस ने बीच में कई बार रोका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने जा रहीं संदेशखाली की महिलाओं की कुछ बसों को सुरक्षा कारण बता कर बंगाल पुलिस ने बीच में कई बार रोका। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी ने इन महिलाओं को रैली में लाने के लिए जिन बसों का इंतजाम किया था उन्हें 80 किलोमीटर के रास्ते में कई बार रोका गया। सबसे पहले इन्हें न्यू टाउन के बिश्व बांगला गेट पर फिर उसके बाद एयरपोर्ट गेट-1 पर रोका गया। इन्हें सुरक्षा प्रोटोकॉल बताकर रोका गया जबकि अन्य वाहनों को जाने की अनुमति दी गई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस इन महिलाओं को रैली में पहुंचने से रोकना चाहती थी। रोकी गई दो बसों से करीब 30 लोग उतरे और टीएमसी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। वहीं पुलिस ने कहा कि उसी रास्ते से पीएम मोदी को गुजरना था जिसके चलते सुरक्षा कारणों से यातायात रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed