Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi met and extended birthday greetings to BJP leader LK Advani at the latter's residence

Delhi: लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पीएम मोदी, आवास पर की मुलाकात

Sat, 08 Nov 2025 07:21 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 08 Nov 2025 07:21 PM IST
सार

पीएम मोदी ने शनिवार शाम को वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की है। पीएम मोदी वरिष्ठ भाजपा को जन्मदिन की बधाई देने उनके घर पहुंचे थे। उनकी मुलाकात की कई तस्वीरें सामने आई हैं। 

विज्ञापन
PM Modi met and extended birthday greetings to  BJP leader LK Advani at the latter's residence
भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से पीएम मोदी ने मुलाकात की - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार शाम को भारत रत्न और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को एक्स पर उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी थी। आडवाणी शनिवार को 98 वर्ष के हो गए हैं। उन्हें इस वर्ष भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, महान दृष्टिकोण और तीक्ष्ण बुद्धिमत्ता वाले राजनेता आडवाणी जी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को सदैव अपनाया। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। शाह ने लिखा, "भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, 'भारत रत्न' लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आडवाणी जी ने यह बताया है कि कैसे निस्वार्थ भाव से पूरा जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित किया जाता है। संगठन से लेकर सरकार तक, उनके हर दायित्व का एक ही लक्ष्य रहा है - राष्ट्र प्रथम। 

उन्होंने आगे लिखा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को गांवों की चौपालों से लेकर महानगरों तक पहुंचाया और गृह मंत्री के रूप में देश की सुरक्षा को सुदृढ़ किया। श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में भी उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई और रथ यात्रा निकालकर पूरे देश में जनजागरण किया। ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"


ये भी पढ़ें: टास्क फोर्स का एक्शन: कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग के तीन आरोपी कनाडा से निर्वासित, सरकार का पहला सख्त फैसला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने भी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आपका संपूर्ण जीवन शुचिता, नैतिकता और राष्ट्रप्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति है। अपने समर्पण और कठिन परिश्रम से देशभर में संगठन सींचने और असंख्य कार्यकर्ताओं को गढ़ने में आपका महत्वपूर्ण योगदान हम सभी के लिए प्रेरणीय है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने लिखा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हमारे प्रेरणास्रोत भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed