{"_id":"64b91022f11e0b4868014517","slug":"pm-modi-meets-sonia-gandhi-and-talks-about-emergency-landing-of-the-aircraft-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi : पीएम मोदी ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में की बातचीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi : पीएम मोदी ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में की बातचीत
Thu, 20 Jul 2023 04:16 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 Jul 2023 04:16 PM IST
सार
मणिपुर की स्थिति के बीच आज संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से लोकसभा कक्ष में बातचीत की।
विज्ञापन
Narendra Modi, Sonia Gandhi
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर की स्थिति के बीच आज संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से लोकसभा कक्ष में बातचीत की। पीएम मोदी ने मंगलवार को बेंगलुरु से उनकी उड़ान की आपातकालीन लैंडिंग के बारे में बात की और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने दी थी जानकारी
बता दें, कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के दूसरे दिन के समापन के बाद दिल्ली लौट रहे थे। तभी उनके चार्टर्ड विमान को खराब मौसम के कारण भोपाल में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इसकी जानकारी राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से दी थी और सोनिया गांधी का ऑक्सीजन मास्क लगाए फोटो भी शेयर किया था।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने मणिपुर में हुई घटना की निंदा की
दोनों नेताओं की बातचीत उस वक्त हुई है जब देश में मणिपुर से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलाओं को भीड़ द्वारा नग्न अवस्था रोड पर चलाते दिखाया जा रहा है। राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने मई से पूर्वोत्तर राज्य में हुई हिंसा को लेकर पीएम पर तीखे कटाक्ष किए हैं और उनसे इस घटना पर जबाव मांगा है। हालांकि संसद सत्र से पहले पीएम मोदी ने इस घटना की निंदा की है।
विज्ञापन
पीएम मोदी बोले- मेरा दिल दर्द और गुस्से से भर गया है
पीएम मोदी नेमानसून सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि इस भयावह वीडियो को देखकर उनका दिल दुख से भर गया है। मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। मैं लोकतंत्र के इस मंदिर के सामने खड़ा हूं, मेरा दिल दर्द और गुस्से से भर गया है। मणिपुर की घटना किसी भी सभ्य राष्ट्र के लिए शर्मनाक है। पूरा देश शर्मसार हुआ है।