तारीफ: पीएम मोदी ने की नागालैंड के पूर्व सीएम एस सी जमीर से मुलाकात, कांग्रेस नेता को बताया सम्मानित राजनेता
पीएम मोदी ने नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस सी जमीर को एक सम्मानित राजनेता बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस सी जमीर से मुलाकात की। पीएम मोदी ने जमीर के साथ विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने जमीर को एक सम्मानित राजनेता बताया।
90 साल के जमीर से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सम्मानित राजनेता एस सी जमीर से मुलाकात शानदार रही। विभिन्न मुद्दों पर हमने विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने 2009 में गुजरात के राज्यपाल के रूप में भी कुछ समय काम किया और इस दौरान की कुछ अच्छी यादें भी हैं।'
प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। उत्तर पूर्व के दिग्गज नेता जमीर पांच बार नगालैंड के मुख्यमंत्री और कई राज्यों के राज्यपाल रहे हैं। पिछले साल (2020) केंद्र सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
It was wonderful to meet Shri SC Jamir, the former CM of Nagaland and respected statesman. We exchanged views on several issues. I also have fond memories of working with him when he briefly served as the Governor of Gujarat back in 2009. pic.twitter.com/bjYw877CPV
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2021