फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi meets NZ counterpart at Hyderabad House; Jaishankar-Stengard and Rajnath-Gabbard also held meetings

Meetings: हैदराबाद हाउस में PM मोदी की कीवी समकक्ष से मुलाकात; जयशंकर-स्टेनरगार्ड और राजनाथ-गबार्ड की भी बैठक

Mon, 17 Mar 2025 12:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 17 Mar 2025 12:50 PM IST
सार

पीएम मोदी के कार्यक्रम के इतर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्वीडन की विदेश मंत्री मारिया एम स्टेनरगार्ड से मुलाकात की। वहीं, अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अहम मुलाकात की।

विज्ञापन
PM Modi meets NZ counterpart at Hyderabad House; Jaishankar-Stengard and Rajnath-Gabbard also held meetings
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। पीएम मोदी और लक्सन के बीच वार्ता के बाद भारत और न्यूजीलैंड ने रक्षा सहयोग संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे पहले पीएम मोदी ने लक्सन का औपचारिक स्वागत किया। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने सोमवार को दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इसके अलावा विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्वीडन की विदेश मंत्री मारिया एम स्टेनरगार्ड से मुलाकात की। वहीं, अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अहम मुलाकात की।

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी बैठक पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा, 'न्यूजीलैंड और भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र के मित्र हैं। दोनों देशों के उज्जवल भविष्य के लिए दूरी कोई बाधा नहीं है। प्रधानमंत्री जी, नई दिल्ली में मेरा स्वागत करने के लिए धन्यवाद।'

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi meets NZ counterpart at Hyderabad House; Jaishankar-Stengard and Rajnath-Gabbard also held meetings
राजनाथ सिंह, तुलसी गबार्ड - फोटो : ANI
तुलसी गबार्ड ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की
मेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सोमवार को बातचीत में दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया। गबार्ड ढाई दिन की यात्रा पर भारत में हैं। सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह और गबार्ड के बीच बैठक में रक्षा संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई।
 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'नई दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात करके खुशी हुई। हमने रक्षा और सूचना साझाकरण सहित कई मुद्दों पर चर्चा की, जिसका उद्देश्य भारत-अमेरिका साझेदारी को और गहरा करना है।'

एएनआई को सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ तुलसी गबार्ड की बैठक के दौरान भारत ने अमेरिका में खालिस्तानी संगठन एसएफजे (सिख फॉर जस्टिस) द्वारा की जा रही भारत विरोधी गतिविधियों का मुद्दा उठाया। भारत ने अपनी चिंता व्यक्त की और अमेरिकी प्रशासन से इस गैरकानूनी संगठन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

PM Modi meets NZ counterpart at Hyderabad House; Jaishankar-Stengard and Rajnath-Gabbard also held meetings
Jaishankar - फोटो : X/@DrSJaishankar
मारिया स्टेनरगार्ड से जयशंकर की मुलाकात 
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को स्वीडन की विदेश मंत्री मारिया एम स्टेनरगार्ड से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सोमवार सुबह हुई मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'स्वीडन की विदेश मंत्री से मिलकर खुशी हुई। हमने यूरोपीय संघ के साथ हमारे संबंधों को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की।

 

जयशंकर ने स्वीडन के मंत्री और स्लोवेनिया के उपप्रधानमंत्री से की मुलाकात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को स्वीडन की प्रवासन मंत्री मारिया स्टेनरगार्ड और स्लोवेनिया के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री तान्जा फाजोन से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने स्वीडिश मंत्री के साथ यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। वहीं जयशंकर ने फाजोन के साथ मौजूदा वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मौजूदा सदस्य के तौर पर फाजोन के आकलन की भी सराहना की। फाजोन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और भारत के लिए स्थायी सदस्यता का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हमें वर्तमान भू-राजनीतिक रुख को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करने की आवश्यकता है, चाहे वह सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्यों के बीच हो या स्थायी सदस्यों के। विदेश मंत्री जयशंकर ने आयरलैंड के उपप्रधानमंत्री और घाना के विदेश मंत्री से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। वहीं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्वीडिश मंत्री स्टेनरगार्ड से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश साझेदारी पर चर्चा की। इस दौरान वाणिज्य राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed