{"_id":"64f612de7a3fab6cbc0ecba5","slug":"pm-modi-meets-ceo-of-nvidia-and-discusses-rich-potential-india-offers-in-world-of-ai-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: जेन्सेन हुआंग ने PM मोदी से की मुलाकात; AI के क्षेत्र में भारत की संभावनाओं पर हुई वार्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: जेन्सेन हुआंग ने PM मोदी से की मुलाकात; AI के क्षेत्र में भारत की संभावनाओं पर हुई वार्ता
Mon, 04 Sep 2023 10:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 04 Sep 2023 10:54 PM IST
सार
एनवीडिया कॉर्पोरेशन एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है। इसकी स्थापना 5 अप्रैल, 1993 को जेन्सेन हुआंग, क्रिस मैलाचोव्स्की और कर्टिस प्रीम ने की थी।
विज्ञापन
जेन्सेन हुआंग ने PM मोदी से की मुलाकात
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
अमेरिकी पॉपुलर प्रोसेसर कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में भारत की 'समृद्ध क्षमता' के बारे में विस्तार से बात की।
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने इस मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग के साथ बैठक हुई। हमने एआई की दुनिया में भारत की समृद्ध संभावनाओं के बारे में विस्तार से बात की।प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी लिखा कि जेन्सेन हुआंग ने इस क्षेत्र में भारत की प्रगति की सराहना की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एनवीडिया कॉर्पोरेशन एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है। इसकी स्थापना 5 अप्रैल, 1993 को जेन्सेन हुआंग, क्रिस मैलाचोव्स्की और कर्टिस प्रीम ने की थी। इसकी स्थापना का उद्देश्य गेमिंग और मल्टीमीडिया बाजारों में 3डी ग्राफिक्स लाना था।
विज्ञापन