फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi meeting with healthcare industry to discuss roadmap and growth

पीएम के साथ बैठक में इन अहम मुद्दों पर हुई थी चर्चा: इंडियन फार्मास्यूटिकल एलायंस 

Thu, 16 Jan 2020 08:19 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 16 Jan 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
PM Modi meeting with healthcare industry to discuss roadmap and growth
इंडियन फार्मास्यूटिकल एलायंस

इंडियन फार्मास्यूटिकल एलायंस ने आज अपने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में हेल्थकेयर इंटस्ट्री में वृद्धि और इसके रोडमैप को लेकर चर्चा हुई। ये बैठक 1 जनवरी 2020 को हुई थी। बैठक में फोकस इस बात पर था कि किस तरह रिसर्च व डेवलपमेंट, नए इकोसिस्टम और उच्च स्तर की दवाओं और वैश्विक प्रतियोगी वातावरण के जरिए इस उद्योग को मजबूत किया जाए। 

विज्ञापन


बयान में कहा गया कि फार्मेसी में वैश्विक स्तर पर भारत की भागीदारी करीब 20 फीसदी है। बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि मेडटेक और हॉस्पिटल सेक्टर में वृद्धि की संभावनाओं के मद्देनजर इस उद्योग को अगले स्तर पर किस तरह ले जाया जाए। हालांकि इसमें फार्मास्यूटिकल मार्केटिंग के लिए एकसमान कोड के तौर तरीकों पर कोई चर्चा नहीं हुई। 
विज्ञापन


इस बैठक में डॉ. रेड्डी के सतीश रेड्डी, पिरामल ग्रुप के अजय पिरामल, कैडिला हेल्थकेयर के पंकज पटेल और डॉ. राजीव मोदी, सन फार्मा के दिलीप सांघवी, वोकहार्ड के डॉ. हबील खोराकीवाला, टोरेंट के सुधीर मेहता, मेडटेक के पवन चौधरी और अपोलो अस्पताल की शोभना शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने हाल ही में हुई एक बैठक में दवा कंपनियों पर लगे गलत आचरण के आरोपों को लेकर पीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed