{"_id":"66c9d51cf5047fcfa10a0522","slug":"pm-modi-maharashtra-and-rajasthan-visit-know-full-schedule-program-in-hindi-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: पीएम मोदी का कल महाराष्ट्र-राजस्थान दौरा, जलगांव में 11 लाख नई 'लखपति दीदी' को करेंगे सम्मानित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: पीएम मोदी का कल महाराष्ट्र-राजस्थान दौरा, जलगांव में 11 लाख नई 'लखपति दीदी' को करेंगे सम्मानित
Sat, 24 Aug 2024 06:12 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 24 Aug 2024 06:12 PM IST
सार
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जलगांव में 11 लाख नई 'लखपति दीदी' को सम्मानित करेंगे और 2,500 करोड़ रुपये के फंड की घोषणा करेंगे, जिससे स्वयं सहायता समूहों के 48 लाख सदस्यों को लाभ होगा।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में उन 11 लाख नई 'लखपति दीदी' को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने उनके तीसरे कार्यकाल के दौरान इस मुकाम को हासिल किया है। शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी 2,500 करोड़ रुपये के एक कोष का भी एलान करेंगे, जिससे करीब 48 लाख सदस्यों वाले 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रधानमंत्री पांच हजार करोड़ रुपये के बैंक ऋण वितरित करेंगे, जिससे 2.35 लाख स्वयं सहायता समूहों के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा। बयान में कहा गया कि 'लखपति दीदी' योजना की शुरुआत के बाद से एक करोड़ महिलाएं इस श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। योजना एक स्वयं सहायता समूह की सदस्य को सालाना एक लाख रुपये कमाने का लक्ष्य देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी राजस्थान का भी दौरा करेंगे, जहां वे जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट के एक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मोदी हाईकोर्ट संग्रहालय का उद्घाटन भी करेंगे।
प्रधानमंत्री के जलगांव दौरे को लेकर मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, कल प्रधानमंत्री मोदी जलगांव का पहला दौरा करेंगे। उनके तीसरे कार्यकाल में लखपति दीदी बनी करीड़ डेढ़ लाख महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रधानमंत्री उनके साथ बातचीत करेंगे। नेपाल में बस दुर्घटना पर उन्होंने कहा, पच्चीस शव जलगांव हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। घायल यात्रियों को इलाजे के लिए मुंबई भेजा जाएगा।
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, मैं 25 अगस्त को महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं। इस कार्यक्रम के दौरान 11 लाख लखपति दीदी को प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। यह योजना महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके साथ ही 2,500 करोड़ रुपये का एक कोष भी शुरू किया जाएगा, जो स्वयं सहायता समूहों के साथ काम कर रही लाखों महिलाओं को लाभ पहुंचाएगा।