फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi looking energetic after G20 Summit know truth of viral video showing Water-Logging At Bharat Mandapam

G20: जी-20 की कामयाबी से लबरेज पीएम मोदी, क्या थी 'भारत मंडपम' में बरसाती पानी भरने के वायरल वीडियो की सच्चाई

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 11 Sep 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
सार
रविवार शाम को जब पीएम मोदी, अंतरराष्ट्रीय मीडिया केंद्र में पहुंचे तो वहां पानी भरने का निशान तक नहीं था। पीएम मोदी से मीडिया कर्मियों ने सवाल पूछने का प्रयास किया, लेकिन पीएम धन्यवाद कह कर आगे निकल गए। 
loader
PM Modi looking energetic after G20 Summit know truth of viral video showing Water-Logging At Bharat Mandapam
PM Modi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'जी-20' शिखर सम्मेलन की कामयाबी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को शाम साढ़े सात बजे अंतरराष्ट्रीय मीडिया केंद्र में पहुंचे। पीएम ने वहां पर मौजूद मीडिया कर्मियों, सुरक्षा व्यवस्था का कामकाज देखने वालों और विभिन्न तरह की ड्यूटी पर कार्यरत कर्मचारियों का धन्यवाद किया। खास बात ये रही कि पीएम मोदी ने चलते-चलते ही सभी का आभार जताया। हालांकि तीन-चार मिनट के भीतर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मीडिया केंद्र का एक चक्कर पूरा किया। उसके बाद पीएम मोदी मीडिया केंद्र से बाहर निकल गए।



पीएम मोदी के दौरे से सोशल मीडिया में वायरल उस वीडियो की सच्चाई भी सामने आई, जिसमें भारत मंडपम में बरसाती पानी भरा हुआ दिखाया गया था। बता दें कि शनिवार शाम से हल्की बारिश हो रही थी, जो रविवार सुबह तक जारी रही। गेट नंबर चार से एंट्री करने के बाद जब अंतरराष्ट्रीय मीडिया केंद्र के कॉरिडोर में पहुंचते हैं तो वहां पर बरसात का पानी भरने का वीडिया वायरल हुआ था। इस वीडियो को विपक्षी दलों ने भी हाथोंहाथ लिया। विपक्षी नेताओं ने भारत मंडपम में पानी भरने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। आप सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी इस बाबत केंद्र को घेरने का प्रयास किया।

 

भारत मंडपम, जहां पर जी-20 शिखर सम्मेलन हुआ, वहां पर पानी नहीं भरा था। वह स्थान प्रगति मैदान के दूसरे हिस्सों से ऊंचाई पर स्थित है। जहां पर पानी भरा था, वह अंतरराष्ट्रीय मीडिया केंद्र के बाहर का कॉरिडोर था। उसमें ड्रेनेज फुल होने की वजह से कुछ देर के लिए पानी एकत्रित हुआ था। उसी वक्त का यह वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया में भारत मंडपम के सामने पानी एकत्रित होने की खबर फैल गई।

सच्चाई यह थी कि बरसाती पानी, अंतरराष्ट्रीय मीडिया केंद्र के बाहर कुछ देर के लिए एकत्रित हुआ था। रविवार शाम को जब पीएम मोदी, अंतरराष्ट्रीय मीडिया केंद्र में पहुंचे तो वहां पानी भरने का निशान तक नहीं था। पीएम मोदी से मीडिया कर्मियों ने सवाल पूछने का प्रयास किया, लेकिन पीएम धन्यवाद कह कर आगे निकल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed