{"_id":"675e7e6e9f10da0158034b6a","slug":"pm-modi-lok-sabha-speech-on-constitution-political-reactions-bjp-congress-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: 'राहुल की वजह से संविधान की बात कर रही भाजपा', विपक्ष का आरोप; भाजपा बोली- उनका मकसद इसे बर्बाद करना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: 'राहुल की वजह से संविधान की बात कर रही भाजपा', विपक्ष का आरोप; भाजपा बोली- उनका मकसद इसे बर्बाद करना
Sun, 15 Dec 2024 12:50 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:50 PM IST
सार
संजय राउत ने कहा कि 'उन्हें (पीएम मोदी) अजित पवार को पार्टी से हटाना चाहिए..एकनाथ शिंदे, सबसे भ्रष्ट नेताओं में से एक हैं। उन्हें अपने आप से पूछना चाहिए कि वे कितने भ्रष्ट नेताओं से घिरे हुए हैं।'
विज्ञापन
पीएम मोदी ने गांधी परिवार पर साधा निशाना
- फोटो : संसद टीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम को लोकसभा में संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए अपने भाषण में कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। अब प्रधानमंत्री के भाषण पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी भी शुरू हो गई हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने लोकसभा में दिए अपने भाषण में गांधी परिवार पर संविधान को कमजोर करने और राजनीतिक हित के लिए बार-बार संविधान में संशोधन करने का आरोप लगाया।
संजय राउत ने पीएम मोदी के दावे पर उठाए सवाल
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति उनकी जीरो टोलरेंस की नीति है। इसे लेकर जब शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'उन्हें (पीएम मोदी) अजित पवार को पार्टी से हटाना चाहिए..एकनाथ शिंदे, सबसे भ्रष्ट नेताओं में से एक हैं। उन्हें अपने आप से पूछना चाहिए कि वे कितने भ्रष्ट नेताओं से घिरे हुए हैं। वे अदाणी को झेल रहे हैं और वे जीरो टोलेरेंस की बात कर रहे हैं! प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वो कभी नहीं करते।'
'प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया'
कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रधानमंत्री के भाषण पर कहा कि 'मैंने उनके 11 संकल्पों के बारे में पढ़ा है, वो सब झूठ है। वे 2014 से ही ये बातें कर रहे हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने कल बहुत बड़ा झूठ बोला कि कांग्रेस यूनिट सरदार पटेल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती थीं, लेकिन इसे लेकर कभी चुनाव ही नहीं हुए। गांधी जी ने पहले ही प्रधानमंत्री का चयन कर लिया था। सरदार पटेल भी नेहरू को अपना नेता मानते थे और उनका बहुत सम्मान करते थे। लेकिन प्रधानमंत्री ने तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया। सरदार पटेल ने आरएसएस के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। संघ पर प्रतिबंध भी कांग्रेस की उदार नीतियों की वजह से ही खत्म हुआ। सबसे गलत बात ये रही कि प्रधानमंत्री ने संसद में कल पूर्व प्रधानमंत्रियों को पापी कहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने संविधान में संशोधन करके खून चख लिया था....क्या ये एक प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए शब्द हैं?'
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का कल का भाषण उनकी पिछली बातों का ही दोहराव था। देश चाहता था कि वे मणिपुर, अदाणी संभल हिंसा आदि मामलों पर अपनी बात रखेंगे, लेकिन पीएम मोदी के भाषण से देश को निराशा हुई है। वे सिर्फ बार-बार कांग्रेस पार्टी पर संविधान को लेकर निशाना साध रहे हैं, लेकिन हर कोई जानता है कि आरएसएस का संविधान पर क्या स्टैंड है। राहुल गांधी की वजह से ही भाजपा आज संविधान की बात कर रही है।
भाजपा का पलटवार
भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने नेहरू-गांधी-वाड्रा परिवार को बेनकाब किया कि किस तरह से उन्होंने संविधान को तबाह किया। राहुल गांधी, वीर सावरकर का अपमान करते हैं, जबकि देशभक्ति के मामले में वे सावरकर के नाखून के बराबर भी नहीं हैं। जब राहुल, सावरकर का अपमान करते हैं तो शिवसेना यूबीटी भी इस पर चुप रहती है। यही वजह है कि जनता ने कांग्रेस को विपक्ष में बिठा दिया है। प्रधानमंत्री का विजन देश को विकसित करना है और नेहरू-गांधी परिवार का विजन संविधान को तबाह करना है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन