फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पराक्रम दिवस: अनिल विज बोले- ममता के सामने 'जय श्रीराम' कहना, सांड को लाल कपड़े दिखाने जैसा

Sat, 23 Jan 2021 10:14 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवसागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवसागर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 23 Jan 2021 10:14 PM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के बाद पश्चिम बंगाल पहुंच गए हैं। वे यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले दो कार्यकमों में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं इस  कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंचीं हैं। इससे पहले ममता ने आज आठ किलोमीटर लंबी पदयात्रा की। पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने देश की चार राजधानी बनाए जाने का सुझाव देते हुए कहा कि दिल्ली के पास ही सबकुछ क्यों होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को चुनाव में बंगाल की याद आ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि नेताजी इतिहास नहीं बल्कि आवेग और संस्कृति हैं। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन
Parakram Diwas 2021, pm modi live updates distribute land allotment certificates to people sonowal netaji subhash chandra bose mamata bjp tmc
अनिल विज - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

10:08 PM, 23-Jan-2021

अनिल विज ने दिया विवादित बयान

भाजपा नेता और हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर कहा, 'जय श्री राम का नारा ममता बनर्जी के लिए वैसा ही जैसे सांड के लिए लाल कपड़ा होता है।
09:19 PM, 23-Jan-2021

ममता जी के सम्मान में बोला गया था जय श्री राम

भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे यह समझ में नहीं आ रहा है कि कार्यक्रम के दौरान श्री राम का नारा से उन्हें क्या समस्या है। मुझे लगता है ममता जी के सम्मान में यह नारा लगाया था। इस तरह से आधिकारिक कार्यक्रम में विवाद करना उनकी हताशा को दिखाता है।
विज्ञापन
07:06 PM, 23-Jan-2021

चाहे आप 'जय हिंद' कहें या 'जय श्री राम', मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

पराक्रम दिवस के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पड़पोते सीके बोस ने कहा कि नेताजी एकता के लिए हमेशा खड़े रहते थे। उनके संगठन आजाद हिंद फौज में सभी समुदायों के लोग थे। चाहे आप 'जय हिंद' कहें या 'जय श्री राम', मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। 'जय श्री राम' एक ऐसा बयान नहीं है जिसमें किसी को प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

मुझे लगता है कि सीएम को किसी नारे पर प्रतिकूल प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए थी। चाहे वह 'जय हिंद' हो या 'जय श्री राम'। यह कोई राजनीति करने का दिन नहीं है। यह जश्न मनाने का दिन है, यह भारतीय राष्ट्रीय सेना के सैनिकों और शहीदों को श्रद्धांजलि देने का दिन है।
05:57 PM, 23-Jan-2021

नेताजी सोनार बांग्ला की भी सबसे बड़ी प्रेरणा

नेताजी, आत्मनिर्भर भारत के सपने के साथ ही सोनार बांग्ला की भी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। जो भूमिका नेताजी ने देश की आजादी में निभाई थी, वही भूमिका पश्चिम बंगाल को आत्मनिर्भर भारत में निभानी है।
05:54 PM, 23-Jan-2021

नेताजी जिस भी स्वरूप में हमें देख रहे हैं, हमें आशीर्वाद दे रहे हैं

नेताजी जिस भी स्वरूप में हमें देख रहे हैं, हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। जिस भारत की उन्होंने कल्पना की थी, LAC से लेकर LOC तक, भारत का यही अवतार दुनिया देख रही है। जहां कहीं से भी भारत की संप्रुता को चुनौती देने की कोशिश की गई, भारत उसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।
05:52 PM, 23-Jan-2021

आजाद हिंद फौज की कैंप में मैंने झंडा फहराया

जब आजाद हिंद फौज की कैंप में मैंने लाल किले पर झंडा फहराया था, उस वक्त मेरे मन मस्तिष्क में बहुत कुछ चल रहा था। बहुत से सवाल थे, बहुत सी बातें थीं, एक अलग अनुभूति थी। मैं नेताजी के बारे में सोच रहा था, देशवासियों के बारे में सोच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:49 PM, 23-Jan-2021

हर भारतीय के शरीर में बहती रक्त की एक-एक बूंद नेताजी की ऋणी

पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान का एक-एक व्यक्ति नेताजी का ऋणी है। 130 करोड़ से ज्यादा भारतीयों के शरीर में बहती रक्त की एक-एक बूंद नेताजी सुभाष की ऋणी है।
05:45 PM, 23-Jan-2021

आजाद भारत की आजाद सरकार की नींव

पीएम मोदी बोले कि नेताजी ने संकल्प था भारत की जमीन पर आजाद भारत की आजाद सरकार की नींव रखेंगे। नेताजी ने अपना ये वादा भी पूरा करके दिखाया। उन्होंने अंडमान में अपने सैनिकों के साथ आकर तिरंगा फहराया।
05:42 PM, 23-Jan-2021

नेताजी के लिए कुछ भी असंभव नहीं था

पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी जैसे फौलादी इरादों वाले व्यक्तित्व के लिए कुछ भी असंभव नहीं था उन्होंने विदेश में जाकर देश से बाहर रहने वाले भारतीयों की चेतना को झकझोरा। उन्होंने पूरे देश से हर जाति, पंथ, हर क्षेत्र के लोगों को देश का सैनिक बनाया।
05:36 PM, 23-Jan-2021

नेताजी का जीवन हम सभी के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा

पीएम मोदी ने कहा कि आज जब इस वर्ष देश अपनी आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश करने वाला है, जब देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, तब नेताजी का जीवन, उनका हर कार्य, उनका हर फैसला, हम सभी के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed