{"_id":"585f58264f1c1bf248e3c9bd","slug":"pm-modi-live-mann-ki-baat","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मन की बात' में बोले पीएम- भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'मन की बात' में बोले पीएम- भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश हुई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। यह साल 2016 का प्रधानमंत्री मोदी का आखिरी 'मन की बात' कार्यक्रम था। पढ़ें पीएम के संबोधन की खास बातें ...
विज्ञापन
-दिव्यांग-जनों पर जिस मिशन को लेकर मेरी सरकार चली थी, उससे जुड़ा एक बिल संसद में पारित हो गया।
-मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ये पूर्ण विराम नहीं है, ये तो अभी शुरुआत है, ये जंग जीतनी है।
-लोगों के पत्र कई बातों को लेकर आए हैं। इनमें बताया गया है कि किस प्रकार की धांधलियां हो रही हैं, किस प्रकार से नये रास्ते खोजे जा रहे हैं इसकी चर्चा है।
विज्ञापन
-जो लोग अफवाहें फैला रहे हैं कि राजनैतिक दलों को सब छूट-छाट है, ये गलत है।
-बार-बार नियम बदलने पर बोले पीएम- जनता की फीडबैक पर लिए फैसले।
- नोटबंदी पर बोले पीएम- भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश हुई। अफवाह फैलाई गई लेकिन देशवासी उनके साथ डटे रहे।
- कैशलेस होने से मजदूरों का शोषण बंद हो रहा है, उन्हें पूरे पैसे मिल रहे हैं।
-पिछले कुछ ही दिनों में कैशलेस कारोबार, बिना नगद का कारोबार, 200 से 300 प्रतिशत बढ़ा है।
-सरकारों ने कैशलेस व्यवस्था के लिए नई योजनाएं लागू की हैं।
- बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर करोड़ों रुपए के पुरस्कार वाला लकी ड्रॉ होगा।
- Digi धन व्यापार योजना प्रमुख रूप से व्यापारियों के लिए और लकी ग्राहक योजना आम लोगों के लिए हैं।
-आज क्रिसमस पर देशवासियों को दो योजनाओं का लाभ मिलने जा रहा है। कैशलेस कारोबार कैसे चल सकता है? चारों तरफ जिज्ञासा का माहौल बना है। कैशलेस लेनदेन की आदत लगे, इसलिए सरकार ने प्रोत्साहन योजना शुरू है।
विज्ञापन
- आज अटल जी का भी जन्मदिवस है। मैं उन्हें प्रणाम करता हूं।
- मैंने मालवीय जी की भूमि पर कैंसर इंस्टिट्यूट और कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
-भारतीय जनमानस में संकल्प और आत्मविश्वास जगाने वाले मालवीय जी ने आधुनिक शिक्षा को एक नई दिशा दी
- आज महामना मालवीय जी की भी जयंती है। उन्हें नमन।
-पीएम ने क्रिसमस को दया और करुणा का पर्व बताया। देशवासियों को बधाई दी।