'ओखी' तूफान से जूझ रहे लक्षद्वीप का दौरा करने पहुंचे PM, पीड़ितों से की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओखी तूफान की चपेट में आए लक्षद्वीप का दौरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हैं। वो यहां हालातों से निपटने के लिए उठाए जाने वाले कारगर कदमों पर रिव्यू बैठक बुलाई है। न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक पीएम यहां प्रभावित इलाकों का दौरा भी करेंगे। पीएम मोदी ने ओखी तूफान से पीड़ित लोगों से मुलाकात की।
Prime Minister Narendra Modi met families of victims affected by #CycloneOckhi in #Lakshadweep's Kavaratti pic.twitter.com/Nbgb1Cne1N
— ANI (@ANI) December 19, 2017विज्ञापन
बता दें कि पिछले पखवाड़े दक्षिण भारत में आए ओखी तूफान में लापता 600 से ज्यादा मछुआरों का पता नहीं चल पाया। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि लापता मछुआरों में 433 तमिलनाडु और 186 केरल के थे।
Lakshadweep: Prime Minister Narendra Modi chairs a review meeting on the aftermath of #CycloneOckhi pic.twitter.com/gIVfqrJ2bg
— ANI (@ANI) December 19, 2017
Mangalore (Karnataka): Prime Minister Narendra Modi leaves for Lakshadweep to visit #CycloneOckhi affected areas pic.twitter.com/EKwdVHrn3I
— ANI (@ANI) December 19, 2017
अधिकारी ने बताया कि हालांकि दोनों राज्यों ने लापता लोगों की अब तक अंतिम सूची नहीं सौंपी। साथ ही लापता मछुआरों के बारे में घर-घर जाकर तहकीकात की गई। अधिकारी ने बताया कि तटीय इलाकों में जब ओखी पहुंचा था, उससे पहले मछुआरे गहरे समुद्र में अपनी नौकाओं और छोटी नौकाओं में मछलियां पकड़ने निकले हुए थे। सबसे ज्यादा चिंता उन मछुआरों को लेकर है, जो छोटी नौकाओं में निकले थे।