फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi launches BJP's membership campaign, Shah-Nadda and Rajnath also present

BJP: 'आंतरिक लोकतंत्र न अपनाने के नतीजे देख रहे कई सियासी दल', BJP के सदस्यता अभियान शुरू होने पर बोले PM मोदी

Mon, 02 Sep 2024 05:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 02 Sep 2024 05:13 PM IST
सार

BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, हरदीप सिंह पुरी, अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान सहित कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के नेता-कार्यकर्ता मौजूद हैं। 

विज्ञापन
PM Modi launches BJP's membership campaign, Shah-Nadda and Rajnath also present
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स/बीजेपी4इंडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। कार्यक्रम में साथ ही हरदीप सिंह पुरी, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान समेत कई केंद्रीय मंत्री, नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।

विज्ञापन


10 करोड़ का आंकड़ा पार करेगा सदस्यता अभियान: नड्डा
इस मौके पर नड्डा ने कहा, "आपका जोश का देखकर, भारत की जनता का प्रधानमंत्री मोदी के प्रति प्यार और भाजपा के प्रति आस्था को देखकर मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस बार का सदस्यता अभियान भी 10 करोड़ का आंकड़ा पार करेगा।"  भाजपा प्रमुख ने कहा, हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री देश के प्रधानसेवक होने के नाते 140 करोड़ देशवासियों का नेतृत्व करने के लिए  प्रशासन की बारीकियों में दिन-रात व्यस्त रहते हैं। लेकिन उसके बावजूद भी हम सबके लिए वो आदर्श हैं। उन्होंने हमेशा इस बात को अपने आप में जिया है कि संगठन सर्वोपरि है और संगठन पहले है। संगठन को जब भी आवश्यकता पड़ी है, व्यस्त समय में भी वो पार्टी को आगे बढ़ाने की चिंता करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "जब अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तो उस समय उन्होंने सदस्यता अभियान को प्राथमिकता दी थी। उन्होंने कहा था कि हम संगठन के रास्ते बदलेंगे, संगठन के तरीके बदलेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जो कमल के निशान के साथ चलना चाहते हैं, उनका हम पार्टी में समावेश कर सकें।"
विज्ञापन
विज्ञापन

  भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी: शाह
वहीं, इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा, "हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही, साथ ही सभी राजनीतिक दलों में एक प्रकार से अनूठी पार्टी है। आज भारत के 1,500 से अधिक राजनीतिक दलों में कोई भी दल लोकतांत्रिक तरीके से विश्वास और खुलेपन के साथ हर 6 साल के बाद अपने सदस्यता अभियान को नहीं करता है। ऐसा केवल और केवल भाजपा ही करती है।" उन्होंने कहा, हमारी पार्टी में कार्यकर्ता महज सदस्यता का एक अंक नहीं, बल्कि हमारे यहां कार्यकर्ता एक जीवंत इकाई, विचारधारा का वाहक, कार्य-संस्कृति का पोषक है। वह हमारी सरकार और संगठन के बीच कड़ी का काम करते हैं, जो सरकार को हमेशा जनता के साथ जोड़कर रखते हैं। 
चुनावी घोषणा पत्र में जो कहेंगे, वो करेंगे: राजनाथ सिंह
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, इस सच्चाई को आज कोई नकार नहीं सकता कि नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण भारत की राजनीति और भारत के नेताओं पर से जनता का भरोसा कम हुआ है। भारत की राजनीति में इससे पहले नेताओं की कथनी और करनी में जो विश्वास का संकट पैदा हुआ था, उस विश्वसनीयता के संकट को किसी ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया है, तो वो हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।

उन्होंने कहा, "2014 में जब मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने, उस समय मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष था। जब हमारा चुनावी घोषणा पत्र बन रहा था, तो उस समय भी हमारे प्रधानमंत्री ने बार-बार ये कहा कि आप इस बात की सावधानी बरतिएगा कि चुनावी घोषणा पत्र में जो कुछ भी कहा जाए, उसका पालन हम कर सकें।"

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन कर अपना विस्तार कर रही भाजपा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज सदस्यता अभियान का एक और दौर शुरू हो रहा है। भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा, जब तक जिस संगठन के जरिए या जिस राजनीतिक दल के जरिए देश की जनता सत्ता सौंपती है, वो ईकाई, वो संगठन और वो दल अगर लोकतांत्रिक मूल्यों को नहीं जीता है, उनमें आंतरिक लोकतंत्र निरतंतर नहीं पनपता है, तो स्थिति वैसी ही बनती है जो आज देश के कई दलों की हम देश रहे हैं। 
 
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो अपनी पार्टी के संविधान अनुसार लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने कार्यों का विस्तार कर रही है और जन-सामान्य की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अपने आप को निरंतर योग्य बनाती रहती है। 

मोदी ने कहा, मैं जब राजनीति में नहीं था, तो जनसंघ के जमाने में बड़े उत्साह के साथ कार्यकर्ता दीवारों पर पेंट करते थे, तो कई राजनीतिक दल के नेता अपने भाषण में मजाक उड़ाते थे कि दीवारों पर पेंट करने से सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंचा जा सकता है। हम वो लोग हैं, जिन्होंने दीवारों पर कमल पेंट किया, क्योंकि भरोसा था कि दीवारों पर पेंट किया गया कमल...कभी न कभी तो दिलों पर भी पेंट हो जाएगा। 


'विकसित भारत के लिए भाजपा की मजबूती जरूरी'
इससे पहले गृह मंत्री शाह ने कहा, "आज का दिन भाजपा के सभी शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा पार्टी के 'संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024' का शुभारंभ करेंगे।" उन्होंने कहा, "भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे लिए पार्टी सिर्फ कागजों पर बनी एक प्रक्रिया नहीं है। पिछले दस वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में क्रांतिकारी फैसले लिए गए हैं। हर क्षेत्र में देश ने नई ऊंचाईयों को छुआ। पीएम में 140 करोड़ लोगों को विकसित भारत का विजन दिया है और इसे पूरा करने के लिए भाजपा को मजबूत करना जरूरी है। मैं भाजपा के सभी शुभचिंतकों, देश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं से एक बार फिर भाजपा के साथ जुड़ने की अपील करता हूं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed