फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi lauds Mahindra group on setting up university, letter written

पीएम मोदी ने महिंद्रा समूह को विश्वविद्यालय स्थापित करने पर सराहा, लिखा पत्र

Fri, 24 Jul 2020 07:30 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 24 Jul 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
PM Modi lauds Mahindra group on setting up university, letter written
आनंद महिंद्रा और नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक स्वायत्त विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए महिंद्रा समूह की सराहना की। शुक्रवार को हैदराबाद में महिंद्रा द्वारा विश्वविद्यालय स्थापित करने पर पीएम ने इस राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।  

विज्ञापन


महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने समूह की महिंद्रा यूनिवर्सिटी के लिए समूह की तारीफ करने वाला प्रधानमंत्री मोदी का एक पत्र ट्विटर पर साझा किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने अपने पत्र में कहा, ‘शिक्षा और ज्ञान किसी भी राष्ट्र या समाज की वृद्धि और तरक्की की आधारशिला हैं। एक विश्वविद्यालय सिर्फ शिक्षा उपलब्ध नहीं कराता बल्कि देश के भविष्य के नागरिकों के चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला भी रखता है।’ उन्होंने कहा कि यह छात्रों की सोच के दायरे को बढ़ाता है और उन्हें राष्ट्र एवं समाज में अर्थपूर्ण योगदान देने के योग्य बनाता है। 

मोदी ने कहा, ‘आज के दौर में प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष हर क्षेत्र को आगे बढ़ाने वाली ताकत बन चुके हैं। प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर शिक्षा को लोगों तक पहुंचाया जा सकता है विशेषकर समाज के वंचित तबके तक शिक्षा पहुंचाना वास्तव में उनका सशक्तिकरण होगा।’


प्रधानमंत्री ने कहा, ‘महिंद्रा समूह का यह प्रयास निश्चित तौर पर छात्रों को मूल्यवान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में लंबी दूरी तय करेगा। साथ ही उन्हें जीवन के बड़े संघर्षों के लिए तैयार करेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed