{"_id":"65d5c01687d5c76d0b035f72","slug":"pm-modi-kyriakos-mitsotakis-diplomatic-talk-in-delhi-on-india-greece-relation-terrorism-and-other-issues-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Greece: 'आतंकवाद को लेकर भारत-ग्रीस की चिंताएं समान', ग्रीक पीएम के साथ संयुक्त वार्ता में बोले PM मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Greece: 'आतंकवाद को लेकर भारत-ग्रीस की चिंताएं समान', ग्रीक पीएम के साथ संयुक्त वार्ता में बोले PM मोदी
Wed, 21 Feb 2024 02:59 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:59 PM IST
सार
पीएम मोदी ने आगे कहा कि वह 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य के लिए तेजी से अग्रसर हैं। उन्होंने बताया कि अपने सहयोग को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए कई नए अवसरों की पहचान की गई है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस के बीच आज दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रेस वार्ता में ग्रीक पीएम और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 16 वर्षों बाद किसी ग्रीक प्रधानमंत्री का भारत आना एक ऐतिहासिक उत्सव है।
ग्रीक पीएम का भारत दौरा एक ऐतिहासिक उत्सव
क्यारीकोस मित्सोटाकिस के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा, "प्रधानमंत्री मित्सोटाकिस और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। पिछले वर्ष मेरी ग्रीस यात्रा के बाद उनकी यह भारत यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी का संकेत है और 16 वर्षों के बाद ग्रीस के प्रधानमंत्री का भारत आना अपने आप में एक ऐतिहासिक उत्सव है। हमारी आज की चर्चाएं बहुत सार्थक रहीं।"
पीएम मोदी ने आगे कहा, "हम 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य के लिए तेजी से अग्रसर हैं। हमने अपने सहयोग को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए कई नए अवसरों की पहचान की है।"
विज्ञापन
आतंकवाद को लेकर भारत और ग्रीस की चिंताएं समान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज की बैठक में हमने कई क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। हम सहमत हैं कि सभी विवादों और तनावों का समाधान वार्ता और कूटनीति से ही किया जाना चाहिए। हम इंडो-पैसिफिक में ग्रीस की भागीदारी और सकारात्मक भूमिका का स्वागत करते हैं... भारत और ग्रीस वैश्विक शांति और स्थिरता में योगदान देने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेगा।"
पीएम मोदी ने बताया कि आतंकवाद को लेकर भारत और ग्रीस की चिंताएं एक जैसी ही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग को अधिक मजबूत करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई है। इसके साथ ही दोनों देशों ने रक्षा उद्योगों को आपस में जोड़ने पर सहमति जताई है।