{"_id":"69e6c607b1f2da2dd80c24fc","slug":"pm-modi-jhalmuri-video-google-search-traffic-highest-in-22-years-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Jhalmuri Video: पीएम के झालमुड़ी खाने का कमाल, गूगल सर्च ट्रैफिक ने 22 वर्षों में सर्वोच्च स्तर छुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Jhalmuri Video: पीएम के झालमुड़ी खाने का कमाल, गूगल सर्च ट्रैफिक ने 22 वर्षों में सर्वोच्च स्तर छुआ
Tue, 21 Apr 2026 06:05 AM IST
Nirmal Kant
ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Nirmal Kant
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:05 AM IST
सार
PM Modi Jhalmuri Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल के झारग्राम में सड़क किनारे दुकान से झालमुड़ी खाने के बाद इस स्ट्रीट फूड को लेकर लोगों की ऑनलाइन दिलचस्पी तेजी से बढ़ गई और गूगल ट्रेंड्स में 22 साल का रिकॉर्ड टूट गया। 2004 के बाद पहली बार सर्च ट्रैफिक इतने ऊंचे स्तर पर पहुंचा, जिसमें सोशल मीडिया और वायरल वीडियो ने बड़ी भूमिका निभाई। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
दुकान से झालमुड़ी खरीदते पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : एक्स/@narendramodi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल के झारग्राम में सड़क किनारे एक दुकान से खरीदकर झालमुड़ी खाने के बाद इस पारंपरिक स्ट्रीट फूड को लेकर लोगों में जबरदस्त दिलचस्पी दिखी। गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के अनुसार, पीएम के झालमुड़ी खाने के बाद सर्च ट्रैफिक 2004 के बाद अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा गया। गूगल पर दिलचस्पी में 22 साल का रिकॉर्ड टूट गया।
फेसबुक पर पोस्ट को मिले करीब नौ करोड़ व्यूज
ग्राफ के अनुसार, शुरुआती वर्षों यानी 2004 से लेकर 2010 तक झालमुड़ी को लेकर सर्च दिलचस्पी काफी कम थी। 2010 के बाद इसमें धीरे-धीरे दिलचस्पी बढ़नी शुरू हुई लेकिन 2023 के बाद से इसमें तेज उछाल देने को मिली। हाल के दिनों में यह दिलचस्पी अचानक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। ग्राफ के विश्लेषण से पता चलता है कि सोशल मीडिया मंचों ने इस दिलचस्पी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। पीएम मोदी के फेसबुक पेज पर झालमुड़ी से जुड़े पोस्ट को करीब 9 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर पीएम के वीडियो को 24 घंटे में 10 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इन दोनों ही सोशल मीडिया मंचों पर पीएम की पोस्ट के व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में 18% प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले, एक चौथाई से अधिक हैं करोड़पति
विज्ञापन
गूगल सर्च पर झालमुड़ी को लेकर दिलचस्पी बढ़ने की वजह चुनावी माहौल में पीएम मोदी का एक छोटी दुकान से झालमुड़ी बनवाकर खाना और उसका वायरल वीडियो है। झालमुड़ी झारखंड, बिहार, बंगाल और यूपी में लोकप्रिय है पर अब यह राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेंड कर रहा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन