फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi interacts with rooftop solar unit scheme beneficiaries in Gujarat Latest News Update

PM Modi: गांधीनगर के आवासीय परिसर में पहुंचे पीएम मोदी; 'पीएम सूर्य घर' योजना के लाभार्थियों के साथ बात की

Mon, 16 Sep 2024 10:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 16 Sep 2024 10:49 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर में श्री सोमनाथ ट्रस्ट की एक बैठक की अध्यक्षता भी की। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के मुताबिक, राज्य में यह ट्रस्ट विश्व विख्यात सोमनाथ मंदिर का कामकाज संभालता है। प्रधानमंत्री मोदी इस ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं। बैठक रविवार रात को राजभवन में हुई और प्रधानमंत्री ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन
PM Modi interacts with rooftop solar unit scheme beneficiaries in Gujarat Latest News Update
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में 'पीएम सूर्य घर' के लाभार्थियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री सोमवार सुबह करीब 10 बजे वावोल स्थित शालीन-2 सोसायटी पहुंचे। यहां उन्होंने ऐसे कई लोगों से बात की, जिन्होंने अपने घरों की छतों पर सौर पैनल लगवाए हैं। प्रधानमंत्री यहां करीब 20 मिनट तक रुके। 

विज्ञापन


सरकार ने 29 फरवरी को 75,021 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' शुरू की थी। इसका मकसद घरों की छतों पर सौर पैनल लगाकर आवासीय परिवारों को खुद बिजली पैदा करने में सक्षम बनाना है। इसके तहत दो किलोवाट क्षमता तक की प्रणालियों के लिए सौर इकाई लागत का 60 प्रतिशत और दो से तीन किलोवाट क्षमता वाली प्रणालियों के लिए अतिरिक्त लागत का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता की
प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर में श्री सोमनाथ ट्रस्ट की एक बैठक की अध्यक्षता भी की। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के मुताबिक, राज्य में यह ट्रस्ट विश्व विख्यात सोमनाथ मंदिर का कामकाज संभालता है। प्रधानमंत्री मोदी इस ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं। बैठक रविवार रात को राजभवन में हुई और प्रधानमंत्री ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'गांधीनगर में श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता की। हमने श्रद्धालुओं के अनुभव और विभिन्न सुविधाओं को और बेहतर बनाने के तरीकों का जायजा लिया।'

विशाद पद्मनाभ माफतलाल को न्यासी नियुक्त किया गया
इस बैठक में गुजरात के पूर्व नौकरशाह पी के लाहेरी और कारोबारी हर्षवर्धन नेवतिया भी शामिल हुए, जो न्यासी भी हैं। बैठक में शामिल हुए विशाद पद्मनाभ माफतलाल को न्यासी नियुक्त किया गया। मोदी को जनवरी 2001 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन के बाद इस ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।




चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्घाटन
इस बीच प्रधानमंत्री ने चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और प्रदर्शनी (री-इन्वेस्ट 2024) का भी उद्घाटन किया। इसमें लगभग 40 सत्र होंगे, जिनमें मुख्यमंत्रियों की विस्तृत बैठक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोलमेज सम्मेलन और तकनीकी सत्र शामिल हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा समेत कई दिग्गज नेता इसमें हिस्सा ले रहे हैं। दरअसल, ‘री-इन्वेस्ट’ एक वैश्विक मंच है, जो अक्षय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े दिग्गजों और प्रमुख संस्थाओं को एक साथ लाता है। इस कार्यक्रम में सरकारी अधिकारी, उद्योग जगत के नेता, निवेशक, शोधकर्ता और नीति निर्माता शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने मिलाद-उन-नबी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शुभकामनाएं। सद्भाव और एकजुटता हमेशा बनी रहे। चारों ओर सुख और समृद्धि हो।' मिलाद-उन-नबी को पैगंबर मोहम्मद के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और मुस्लिम समुदाय में इस दिन को बहुत पाक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed