फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi interacts BJP workers part of Mera Booth Sabse Mazboot programme ahead of November 20 Maharashtra Poll

PM Modi: 'मैं जहां भी गया, मैंने प्यार देखा; महाराष्ट्र के लोग महायुति से खुश', कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी

Sat, 16 Nov 2024 12:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 16 Nov 2024 12:04 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को अपना इतिहास पता है। जब तक देश में एससी, एसटी और ओबीसी को इसकी जानकारी नहीं थी, तब तक कांग्रेस केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती थी। जब से ये समुदाय एकजुट हुए हैं, कांग्रेस की स्थिति कमजोर होती जा रही है। इसलिए कांग्रेस अब एससी, एसटी और ओबीसी को इस हद तक तोड़ना चाहती है कि कांग्रेस का मुकाबला करने की ताकत ही न बचे। 

विज्ञापन
PM Modi interacts BJP workers part of Mera Booth Sabse Mazboot programme ahead of November 20 Maharashtra Poll
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। 20 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत महायुति को जिताने का संदेश हर घर तक पहुंचाना है। भाजपा नीत महायुति सरकार मराठी गौरव को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। महाराष्ट्र के लोग भाजपा नीत महायुति सरकार से बहुत खुश हैं, मैं जहां भी गया, मैंने यह प्यार देखा। महाराष्ट्र की जनता चाहती है कि महायुति सरकार अगले पांच साल तक बनी रहे।

विज्ञापन


'लोग चाहते हैं कि हमारी सरकार अगले 5 साल तक सत्ता में रहे'
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र की महायुति सरकार के प्रयासों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने पर इसका ध्यान इसे पिछली अघाड़ी सरकार से अलग बनाता है। महायुति सरकार समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने की कोशिश कर रही है। हमारी सरकार और अघाड़ी सरकार के बीच यही अंतर है। लोग इस अंतर को महसूस भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग महायुति सरकार के 2.5 साल के कार्यकाल से बेहद संतुष्ट हैं। लोग चाहते हैं कि हमारी सरकार अगले 5 साल तक सत्ता में रहे। हमने पूरे महाराष्ट्र में इसे महसूस किया है। 
विज्ञापन


'महीनों की साधना की सिद्धि का समय आ गया'
पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों की भी प्रशंसा की और चुनावों से पहले उनकी कड़ी मेहनत को सराहा। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से आप सभी लोकतंत्र की सबसे बड़ी तपस्या के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं। अब चुनाव का दिन बहुत नजदीक है। आपने पिछले कई महीनों में जो साधना की है, उसकी सिद्धि का समय आ गया है। उन्होंने पार्टी की सफलता के लिए आने वाले दिनों के महत्व पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस को अपना इतिहास पता'
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को अपना इतिहास पता है। जब तक देश में एससी, एसटी और ओबीसी को इसकी जानकारी नहीं थी, तब तक कांग्रेस केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती थी। जब से ये समुदाय एकजुट हुए हैं, कांग्रेस की स्थिति कमजोर होती जा रही है। इसलिए कांग्रेस अब एससी, एसटी और ओबीसी को इस हद तक तोड़ना चाहती है कि कांग्रेस का मुकाबला करने की ताकत ही न बचे। 

जन-जन तक पहुंचाएं, एक हैं तो सेफ हैं का नारा : मोदी
महाराष्ट्र में 20 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, एक हैं तो सेफ हैं जन-जन तक पहुंचाना है। महाविकास आघाड़ी महाराष्ट्र में झूठ फैला रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को यह तथ्य मतदाताओं को बताना चाहिए। हमारी सरकार का विजन यह है कि हम सब मिलकर इतना विकास करें कि सभी को आगे बढ़ने का अवसर मिले।

शिंदे ने जीत की हैट्रिक का लक्ष्य रखा
इससे पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की सफलता पर भरोसा जताया और जीत की हैट्रिक का लक्ष्य रखा। मुंबई के दहिसर में जनता से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि हम दो बार चुने गए हैं और अब हैट्रिक की बारी है। हमें प्रतिद्वंद्वी का विकेट लेना है और उसे अच्छे बहुमत से हराना है।


राज्य में 20 नवंबर को मतदान
उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है, देखते रहिए क्या होता है, हमें हैट्रिक बनानी है और सीधा छक्का मारना है। राज्य में 20 नवंबर को मतदान होना है, जिसका परिणाम 23 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed