{"_id":"57bb50b54f1c1b6138d4f68e","slug":"pm-modi-inaugurates-store-palace-of-kabul-through-video-conferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी ने काबुल में स्टॉर पैलेस का उद्घाटन किया ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी ने काबुल में स्टॉर पैलेस का उद्घाटन किया
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने किया स्टॉर पैलेस का उद्घाटन
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ काबुल में स्टॉर पैलेस का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि 1.25 अरब लोग शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए पड़ोसी देश के साथ हमेशा खड़े होंगे।
विज्ञापन
अफगानिस्तान हमारा करीबी दोस्त है। हमारे समुदायों और लोगों का इसके साथ पुराना रिश्ता है। हमारे दिल और दिमाग में भारतीय और अफगानी हमेशा से सच्चे दोस्त हैं। वहीं, इस मौके पर अशरफ गनी ने कहा कि मैं भारत सरकार और वहां के लोगों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम अफगानिस्तान में शांति कायम करने और आतंकवाद पर काबू करने के प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।