फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi inaugurates Helicopter Factory of HAL and unveils Light Utility Helicopter in Tumakuru

PM Modi: पीएम मोदी ने देश को समर्पित की हेलीकॉप्टर फैक्ट्री, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर का भी किया अनावरण

Mon, 06 Feb 2023 10:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुमकुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुमकुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 06 Feb 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
PM Modi inaugurates Helicopter Factory of HAL and unveils Light Utility Helicopter in Tumakuru
पीएम मोदी। - फोटो : पीएम मोदी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक को हेलीकॉप्टर फैक्ट्री की सौगात दी है। उन्होंने आज कर्नाटक के तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर का अनावरण भी किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी।

विज्ञापन


पीएम मोदी बोले- ज्ञान-विज्ञान की महान भारतीय परंपरा को कर्नाटक ने किया सशक्त
फैक्ट्री के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि अध्यात्म, ज्ञान-विज्ञान की महान भारतीय परंपरा को कर्नाटक ने सशक्त किया है। इसमें भी तुमकुरु का विशेष स्थान है। सिद्धगंगा मठ की भी इसमें बहुत बड़ी भूमिका है। संतों के आशीर्वाद से आज कर्नाटक के युवाओं को रोज़गार देने वाले, ग्रामीणों और महिलाओं को सुविधा देने वाले, देश की सेना और मेड इन इंडिया को ताकत देने वाले, सैकड़ों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि आज देश की एक बहुत बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री तुमकुरु को मिली है। तुमकुरु इंडस्ट्रियल टाउनशिप का शिलान्यास हुआ है। इस फैक्ट्री  के साथ-साथ तुमकुरु जिले के सैकड़ों गांवों के लिए पीने के पानी की स्कीमों पर भी काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक  युवा टैलेंट और युवा इनोवेशन की धरती- पीएम मोदी
कर्नाटक  युवा टैलेंट और युवा इनोवेशन की धरती है। ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग से लेकर तेजस फाइटर प्लेन बनाने तक, कर्नाटका के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ताकत को दुनिया देख रही है। आने वाले समय में तुमकुरु में ही सैकड़ों हेलीकॉप्टर बनने वाले हैं और इससे करीब 4 लाख करोड़ रुपए का बिजनेस होगा। जब इस प्रकार मैन्युफैक्चरिंग की फैक्ट्रियां लगती हैं तो हमारे सेना की ताकत तो बढ़ती ही है, साथ ही हजारों रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी मिलते हैं। आज सैकड़ों ऐसे हथियार और रक्षा उपकरण हैं, जो भारत में ही बन रहे हैं उनका हमारी सेनाएं उपयोग कर रही हैं। आज आधुनिक असॉल्ट राइफल से लेकर टैंक-पोत, नौसना के लिए एयरक्राफ्ट कैरियर, हेलिकॉप्टर, फाइटर जेट, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भारत खुद बना रहा है।

विपक्ष पर भी साधा निशाना
PM मोदी ने आगे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यही HAL है जिसे बहाना बनाकर हमारी सरकार पर तरह-तरह के झूठे आरोप लगाए गए। आज HAL की ये हेलीकॉप्टर फैक्ट्री, HAL की बढ़ती ताकत बहुत से पुराने झूठों और झूठे आरोप लगाने वालों का पर्दाफाश कर रही है। 2014 से पहले के 15 सालों में जितना निवेश एयरोस्पेस सेक्टर में हुआ उसका 5 गुना पिछले 8-9 वर्षों में हो चुका है। आज हम अपनी सेना को मेड इन इंडिया हथियार तो दे ही रहे हैं बल्कि हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट 2014 की तुलना में कई गुना ज्यादा हो गया है। 

HAL भारत के लिए बना रहा आधुनिक तेजस 
आज HAL भारत की सेनाओं के लिए आधुनिक तेजस बना रहा है, विश्व के आकर्षण का केंद्र है।  HAL डिफेंस सेक्टर में भारत की आत्मनिर्भरता को बल दे रहा है।

बाजरा को 'श्री अन्न' कहने के पीछे के तर्क का खुलासा किया
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाजरा को 'श्री अन्न' कहने के पीछे के तर्क का खुलासा किया। तुमकुरु जिले में उन्होंने कहा कि यह नाम कर्नाटक से लिया गया है जहां बाजरा को 'सिरी धान्य' कहा जाता है, जो 'श्री धान्य' कहने का बोलचाल का तरीका है।

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक के लोग 'मोटे अनाज' (बाजरा) के महत्व को समझते हैं। यही कारण है कि आप सभी इसे 'सीरी धान्य' कहते हैं। कर्नाटक के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए देश बाजरा को आगे बढ़ा रहा है। अब बाजरा देश भर में 'श्री अन्न' के नाम से जाना जाएगा।  


रक्षा मंत्री ने भी दिया संबोधन
इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।  उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत भूमि विश्व के लिए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र होगी। इसकी शुरूआत हो चुकी है, आज का ये समारोह इसका एक बड़ा प्रमाण है। ये रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्म निर्भरता की यात्रा में एक मील का पत्थर है। 

नए भारत के लिए करना होगा नए कर्नाटक का निर्माण: बोम्मई
इस कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा, पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव को सफलता पूर्वक संपन्न करने वाले भारत के अगले काल को अमृत काल, कर्तव्य काल बताया है। हमें इसके साथ मिलकर नए भारत के लिए नए कर्नाटक के निर्माण का कर्तव्य निभाना होगा।

एचएएल की हेलिकॉप्टर फैक्टरी के उद्घाटन समारोह में बोम्मई ने कहा, आजादी से पहले शुरू हुई देश की शान एचएएल का अपना इतिहास है। यह देश के अग्रणी सार्वजनिक उद्यमों में से एक है। पीएम मोदी ने यहां 2016 में आधारशिला रखी थी और आज इस फैक्टरी का उद्घाटन किया।


बोम्मई ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पहली बार जलजीवन मिशन के जरिये हर घर पानी पहुंचाने की योजना शुरू हुइ। कर्नाटक में 72 साल में सिर्फ 25 लाख घरों में पानी का कनेक्शन था, लेकिनइन तीन सालों में 30 लाख से ज्यादा घरों में पानी का कनेक्शन है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed